फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian System of Medicine to organize Yoga Week on 7th International Yoga Day

जम्मू-कश्मीर: योग के प्रति करेगा जागरूक आईएसएम, इन प्रतियोगिताओं का आयोजन

Tue, 15 Jun 2021 11:01 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 15 Jun 2021 11:01 AM IST
सार

गतिविधियों में सोमवार को निबंध प्रतियोगिता के अलावा 15 जून को स्लोगन/टैगलाइन प्रतियोगिता, 16 जून को जिंगल प्रतियोगिता, 17 जून को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, 18 जून को योग आसन, प्राणायाम  प्रतियोगिता, 19 जून को योगा पर विशेषज्ञ बातचीत, 20 जून को क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Indian System of Medicine to organize Yoga Week on 7th International Yoga Day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (आईएसएम) 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग सप्ताह का आयोजन करेगा। इसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। 

विज्ञापन


वर्चुअल माध्यम से हुए कार्यक्रम में आईएसएम निदेशक डॉ. मोहन सिंह, सहायक निदेशक डॉ. राकेश कुमार रैना, आयुर्वेदिक अस्पताल की अधीक्षक डॉ. वंदना डोगरा सहित अन्य अधिकारियों ने अपने दैनिक जीवन में परिवार और दोस्तों को योग के लिए प्रोत्साहित करने की शपथ ली।
विज्ञापन


निदेशक डॉ. सिंह ने बताया कि निदेशालय की ओर से जम्मू और कश्मीर के नागरिकों को योग से जोड़ने के लिए कई गतिविधियां करवाई जा रही हैं। उन्होंने कर्मचारियों से करो योग-रहो निरोग के संदेश को हर घर और समुदाय के प्रत्येक सदस्य तक ले जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू: सेना में भर्ती होने के सपनों पर कोरोना ने लगाई ब्रेक, मांग- इस वजह से दो साल की विशेष छूट मिले    

वर्चुअल माध्यम से ही होंगे इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जम्मू संभाग में इस बार वर्चुअल माध्यम से ही कार्यक्रम होंगे। कोरोना काल के चलते सरकारी स्तर पर पर स्कूली शिक्षा विभाग व युवा, सेवा और खेल विभाग की तरफ से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और स्कूली बच्चे अपने घर पर ही वर्चुअल माध्यम से इन कार्यक्रमों से जुड़ पाएंगे। 

प्रदेश में भाजपा की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कमेटी प्रशासन के सहयोग से जम्मू में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन करती रही हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डा जितेंद्र सिंह व सासंद के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहते रहे हैं। लेकिन इस बार कमेटी की तरफ से वर्चुअल माध्यम से ही कार्यक्रम का आयोजन होगा। 

कमेटी के संयोजक एडवोकेट चंद्र मोहन शर्मा का कहना हैं कि कोरोना काल के चलते इस बार शारीरिक तौर पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। हालांकि योग समितियों के सहयोग से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम करने की तैयारी की जा रही हैं। वहीं, इस बारे में मंडलायुक्त डा राघव लंगर का कहना हैं कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरकारी स्तर पर किसी कार्यक्रम की उन्हें अभी जानकारी नहीं हैं। वह युवा, सेवा और खेल विभाग से जानकारी लेकर इस बारे में पूरा ब्यौरा दे पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed