फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indian security forces rescued Hungarian trekker Akkoes Vermes in Umasi La pass in the Himalayan Ranges

Kishtwar: पाडर में बर्फीली पहाड़ियों में फंसे हंगेरियन ट्रेकर को सेना ने बचाया, उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया

Sat, 27 Aug 2022 03:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 27 Aug 2022 03:24 PM IST
सार

सेना के जवानों ने उमासी ला दर्रे में रास्ता भटक चुके एक हंगेरियन मूल के ट्रैकर को सुरक्षित बचाया है। टैकर को इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया है।

विज्ञापन
indian security forces rescued Hungarian trekker Akkoes Vermes in Umasi La pass in the Himalayan Ranges
Indian Army Rescued Hungarian Trekker - फोटो : एएनआई

विस्तार

जिले के डूल इलाके में सेना ने एक हंगरी निवासी ट्रेकर को उमासीला की बर्फ से ढंकी पहाड़ियों से बचाया है। यह ट्रेकर पर्वतारोहण के दौरान बर्फीली पहाड़ियों में भटक गया था। मौसम खराब होने के कारण वह किसी से संपर्क भी नहीं कर पाया।

विज्ञापन

मचैल, पाडर की पर्वतमाला बर्फीली और सुदूर हैं।

इनमें एक पर्वतारोही के पांच दिन से लापता होने की जानकारी सेना को मिली थी। इसके बाद सेना ने क्षेत्र की सुमचाम घाटी में उमासीला की बर्फीली पहाड़ियों में तलाश शुरू की। जिला प्रशासन, वायु सेना और थल सेना के 30 घंटे तक चले संयुक्त तलाशी अभियान में हंगरी के बुडापेस्ट में रहने वाले 38 वर्षीय पर्यटक अकोस वर्म्स को ढूंढ लिया गया।
विज्ञापन


रेस्क्यू करने के बाद ट्रेकर की अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कर उपचार किया गया। जब वह यात्री उपचार के बाद ठीक हो गया तो उपायुक्त किश्तवाड़ देवांश यादव ने हंगरी के दूतावास को वीडियो कॉल कर उनके नागरिक के सुरक्षित होने का संदेश दिया। सेना के प्रयासों की हंगेरियन दूतावास ने सराहना की है। उक्त ट्रेकर ने भी सेना का आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed