फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian Election Commission team on two day visit to Jammu and Kashmir

J&K Election : चुनाव आयोग की टीम आज पहुंचेगी कश्मीर, विधानसभा चुनाव तैयारियों की करेगी समीक्षा

Thu, 08 Aug 2024 12:26 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 08 Aug 2024 12:26 AM IST
सार

श्रीनगर में राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों से आयोग की टीम मुलाकात  करेगी। जम्मू में प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

विज्ञापन
Indian Election Commission team on two day visit to Jammu and Kashmir
चुनाव आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव जल्द होंगे। इसे लेकर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की टीम वीरवार से प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रही है। पहले दिन वीरवार को टीम कश्मीर जाएगी और चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेगी। 

विज्ञापन


आयोग के अधिकारी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी प्रक्रिया पर चर्चा करेगी। राजनीतिक परामर्श के अलावा टीम विभिन्न जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधीक्षकों सहित पुलिस और नागरिक प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। सूत्रों के अनुसार टीम का प्राथमिक उद्देश्य चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन करना है ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए जा सकें। सुबह करीब 10:30 बजे राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक का कार्यक्रम है। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे जिला आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ चर्चा होगी। शाम सात बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और केंद्रीय अर्धसैनिक बल के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक भी होगी। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, 9 अगस्त को टीम सुबह करीब 11:30 बजे जम्मू के लिए रवाना होगी। इससे पहले सुबह 9 बजे श्रीनगर में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से मुलाकात करेगी। टीम जम्मू में दोपहर करीब 1 बजे प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक के बाद 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। शाम करीब 4:30 बजे टीम दिल्ली के लिए रवाना होगी। टीम के इस दौरे को जम्मू-कश्मीर में आगामी चुनावों की समय सीमा और तौर-तरीके निर्धारित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed