फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian Army taught Pakistan lesson, Army post destroyed in retaliation, three soldiers also killed

भारतीय सेना कुछ इस अंदाज में सिखा रही पाक को सबक, एक चौकी तबाह, तीन सैनिक ढेर

Fri, 11 Oct 2019 04:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 11 Oct 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
Indian Army taught Pakistan lesson, Army post destroyed in retaliation, three soldiers also killed
एलओसी - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना अपनी बौखलाहट छिपा नहीं पा रही है वह लगातार नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों व रिहाइशी इलाकों को निशाना बना रही है। बुधवार देर रात दिगवार सेक्टर में सेना ने सीमापार से की जा रही गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान के तीन सैनिकों को ढेर करने के साथ ही एक चौकी को भी तबाह कर दिया। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


इसबीच फजीहत से परेशान पाकिस्तान ने गुरुवार को बालाकोट, करमाड़ा, कीरनी और शाहपुर में भीषण गोलाबारी की। फायरिंग से करमाड़ा व शाहपुर सेक्टर में एक महिला समेत दो ग्रामीण घायल हुए हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, बुधवार देर शाम को पाकिस्तानी सेना ने दिगवार सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहाइशी इलाकों को निशाना बना कर गोलाबारी की। सेना ने जोरदार जवाबी कार्रवाई में दिगवार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की एक चौकी को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के तीन सैनिक मारे गए। पाकिस्तानी पोस्ट से उठती आग की लपटें भारतीय क्षेत्र से भी दिखाई दे रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फजीहत छिपाने के लिए पाकिस्तानी सेना कर रही नापाक हरकतें

अपनी फजीहत छिपाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को साढ़े चार घंटे में चार सेक्टरों की अग्रिम चौकियों के साथ रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टारों से भारी गोलाबारी की। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद दो सेक्टरों में सीमा पार से गोलाबारी बंद हो गई, जबकि दो जगह पर समाचार लिखे जाने तक फायरिंग जारी थी।

सबसे पहले गुरुवार को दोपहर करीब 11बजे पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागने शुरू कर दिए। सेना की तरफ से भी जोरदार जवाब दिया गया। करीब 2 बजे बालाकोट में गोलाबारी थम गई। इसके बाद शाम 2.45 बजे पाकिस्तानी सेना ने करमाड़ा में गोलाबारी शुरू कर दी। इसके साथ ही तीन बजे कीरनी व 3.30 बजे शाहपुर में भी मोर्टारों से गोलाबारी शुरू कर दी।

पाकिस्तानी गोलाबारी में करमाड़ा सेक्टर में नूर हसैन (75) और शाहपुर सेक्टर में शमीम अख्तर (34) घायल हो गई। दोनों को सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने दोनों घायलों को 5-5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed