{"_id":"5b6af2524f1c1b923e8b5d37","slug":"indian-army-pays-tributes-to-martyrs-in-gurez-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरेज में शहीद हुए जवानों को सेना ने दी श्रद्धांजलि, पैतृक गांव की ओर रवाना किए गए पार्थिव शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरेज में शहीद हुए जवानों को सेना ने दी श्रद्धांजलि, पैतृक गांव की ओर रवाना किए गए पार्थिव शरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 08 Aug 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
गुरेज एनकाउंटर में शहीद हुए जवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी के गुरेज सेक्टर में 7 अगस्त को देश रक्षा के लिए आतंकियों के साथ लोहा लेने वाले चार शहीद जवानों बुधवार को श्रीनगर में स्थित सेना की 15वीं कोर के मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट द्वारा शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की गयी। भट के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक डॉ. एसपी वैद सहित सेना व अन्य सुरक्षा एजंसियों के अधिकारियों सहित जवान भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार शहीद हुए मेजर कौस्तुभ प्रकाश कुमार राणे, राइफलमैन हमीर सिंह, राइफलमैन मंदीप सिंह और गन्नर विक्रमजीत सिंह को उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरे़ज सेक्टर में आतंकियों के साथ एक भीषण मुठभेड़ के दौरान बुलेट इंजरी पहुंची जिन्हें तुरंत शुरूआती चिकित्सा प्रदान करने के बाद श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल रेफेरे किया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शहीद मेजर कौस्तुभ प्रकाश कुमार राणे (29) वर्ष 2011 में सेना में शामिल हुए थे। वो महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले थे और उनके परिवार में अब उनकी पत्नी और एक बेटा है।
विज्ञापन
वहीं शहीद राइफलमैन हमीर सिंह (28) वर्ष 2011 में सेना में शामिल हुए थे। वो उत्तराखंड के डुंडा जिले के पोखरियाल गांव के रहने वाले थे और उनके परिवार में अब उनकी पत्नी और एक बेटी है। प्रवक्ता ने बताया कि शहीद राइफलमैन मंदीप सिंह रावत (26) वर्ष 2012 में सेना में शामिल हुए थे। वह उत्तराखंड के कोटद्वार के शिवपुर गांव के रहने वाले थे और उनके परिवार में अब उनकी मां है। जबकि शहीद गन्नर विक्रमजीत सिंह (25) वर्ष 2014 में सेना में शामिल हुए थे। वह हरियाणा के अम्बाला जिले के टेपला गांव के रहने वाले थे और उनके परिवार में अब उनकी पत्नी है।
विज्ञापन
सेना प्रवक्ता ने बताया कि शहीद जवानों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किये जाएंगे जहां पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सेना के अनुसार वह इस दुख की घड़ी में सेना परिवार के साथ खड़ी है।