जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना के मिसाइल हमले में पाकिस्तानी ठिकाने तबाह, जारी किया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान को सेना ने करारा जवाब देते हुए एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल और आर्टिलरी शेल का इस्तेमाल किया है। इसके चलते उसकी कई चौकियां तबाह हो गई हैं। कई सैनिकों के भी मारे जाने की खबर है। सेना ने इस ऑपरेशन का वीडियो जारी किया है, जिसमें पाकिस्तानी चौकियों से धुआं उठते देखा जा सकता है।
पाकिस्तान की ओर से बीते कुछ दिनों से लगातार नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी करते हुए सीजफ ायर का उल्लंघन किया जा रहा है। मिलिट्री इंटेलिजेंस को हाल ही में इनपुट्स मिले थे कि पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर और केजी सेक्टर के कुछ इलाकों में घुसपैठ की साजिश रची है। सेना के जवान लगातार एलओसी और सीमा से सटे इलाकों की निगरानी कर रहे थे।
इसी दौरान कुपवाड़ा में पाकिस्तान सेना के लगातार गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ की कोशिशों को देखते हुए सेना ने एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का इस्तेमाल किया। इससे पहले भी सेना की ओर से एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है।
हीरानगर में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करने हुए पोस्ट बीके चक से बुधवार पूरी रात गोलाबारी की। रात करीब 10 बजे से बीएसएफ की सतपाल और मनियारी पोस्ट को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी वीरवार सुबह 5:30 बजे तक जारी रही। इसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। हालांकि इसमें किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। सीमावर्ती इलाकों के लोगों में डर का माहौल है।