सेना का आतंक पर प्रहार, पीओके में तोप से उड़ाए आतंकी कैंप, पांच पाक सैनिक और पांच आतंकियों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब देने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अंदर स्थित आतंकवादी शिविरों पर हमले शुरू किए हैं। भारतीय सेना की यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ कराने की कोशिश के बाद की जा रही है।
वहीं भारतीय सेना ने आतंकी कैंपों को निशाना बनाने के लिए आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया है। भारतीय सेना ने यह कार्रवाई तंगधार सेक्टर में पाक द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिश के बाद उठाया गया है। जिसमें कई आतंकवादियों के मारे जाने की भी सूचना मिल रही है।
Sources: Four terror launch pads in Neelam valley (Pakistan Occupied Kashmir) have been targeted/destroyed, fatalities reported. Indian Army has launched attacks on terrorist camps situated inside Pakistan occupied Kashmir (PoK) opposite the Tangdhar sector. pic.twitter.com/phQucUX9Zz— ANI (@ANI) October 20, 2019
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित नीलम घाटी इलाके में भारतीय सेना ने आतंकियों के चार लॉन्चिंग पैड को निशाना बनाया और नष्ट कर दिया। बताया जा रहा कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के पांच आतंकवादी व पांच सैनिक मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।
Indian army has used artillery guns to target the terrorist camps which have been actively trying to push terrorists into Indian territory. https://t.co/MHfOLqbYUr— ANI (@ANI) October 20, 2019
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सीमा पर एक बार फिर से पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है, और तीन घायल हैं। वहीं, भारी गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Sources: As per reports, 4-5 Pakistan Army soldiers have been killed and several have been injured. Indian Army has launched attacks on terrorist camps situated inside Pakistan occupied Kashmir (PoK) opposite the Tangdhar sector. pic.twitter.com/SFFFjAReHX— ANI (@ANI) October 20, 2019
भारतीय सेना को कल यानी कि शनिवार रात विश्वसनीय इनपुट के आधार पर पता चला था कि पीओके के जुरा, अथमुकम और कुंडलसाही में कई लॉन्च पैड्स पर आतंकवादी मौजूद हैं। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिश की। जिस पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकी लॉन्चिंग पैड्स को निशाना बनाया और उन्हें नष्ट कर दिया।
#UPDATE Sources: Terrorist launch pads in PoK’s Jura, Athmuqam and Kundalsahi were targeted by Indian Army artillery guns last night after credible inputs came of significant number of terrorists operating there. pic.twitter.com/mICB8Z9P4K— ANI (@ANI) October 20, 2019
दो जवान शहीद, एक नागरिक की मौत
कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर के गुंडी गुजरा में पाकिस्तानी सेना ने रात दस से सुबह चार बजे तक फायरिंग की। गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है। वहीं तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाकिस्तान की तरफ से हुई भारी गोलीबारी में मकानों को नुकसान भी हुआ है। तीन मकान गिरने की खबर है। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की है। कुपवाड़ा एसएसपी एएस दिनकर ने यह जानकारी दी है।
शनिवार को बारामुला जिले में आतंकियों ने दहशत फैलाने का किया था प्रयास
बारामुला जिले के मुख्य बाजार में शनिवार दोपहर को आतंकियों ने एक सुनार की दुकान में घुसकर दुकानदार को मारने की नाकाम कोशिश की। तीन आतंकी सुनार की दुकान के बाहर पहुंचे जिनमें से एक दुकान के अंदर दाखिल हुआ।
उसने दुकानदार को देखते ही फायरिंग कर दी, लेकिन निशाना चूक गया। इसके बाद दुकानदार ने भागकर जान बचाई। फायरिंग होते ही अफरातफरी मच गई। इस बीच आतंकी मौके से भाग निकले। बारामुला के एसएसपी अब्दुल कयूम ने बताया कि आतंकियों द्वारा एक दुकानदार को गोली मारने की कोशिश की गई लेकिन वह सुरक्षित है।
जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया उस समय इलाके में कुछ दुकानें खुली थीं। कहा जा रहा है कि इस दुकानदार को इससे पहले भी दुकान न खोलने की धमकी दी गई थी।