फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indian army destroyed two Pakistan posts at loc

पाकिस्तान की दो पोस्ट तबाह, केरी सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन के बाद सेना ने की जवाबी कार्रवाई

Sat, 08 Dec 2018 07:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 08 Dec 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
indian army destroyed two Pakistan posts at loc
LoC - फोटो : फाइल फोटो

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए एलओसी पर पलावालां सेक्टर के केरी सब सेक्टर में गोले दागे। भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी का सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें पाकिस्तान के दो पोस्ट तबाह हो गए।

विज्ञापन


एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के केरी क्षेत्र में सेना की लालेयाली पोस्ट पर शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे पाकिस्तान ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान की दो पोस्टें तबाह हो गईं। पाक क्षेत्र में आग तथा धुएं की लपटें भी दिखाई दे रही थीं। इसके करीब दो घंटे बाद 12.45 बजे पाकिस्तानी सेना ने फिर गोलाबारी शुरू कर दी। दोपहर दो बजे तक दोनों तरफ से गोलाबारी चलती रही। केरी सब सेक्टर के जोगवां बट्टल इलाके में भी सुबह साढ़े नौ बजे अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया गया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


तीन दिन से पाकिस्तान कर रहा गोलाबारी
पिछले तीन दिनों से केरी सब सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। वीरवार शाम सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पाकिस्तान की तरफ से बार-बार सीजफायर का उल्लंघन करने से सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों नाह कलसरा, थियाडी के लोग काफी घबराए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed