फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian Army Bandipora Police and CRPF arrested two terrorist associates in Aragam

दो आतंकी गिरफ्तार: घाटी में सुरक्षा बलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, धरे गए दो दहशतगर्द

Wed, 01 May 2024 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 01 May 2024 10:11 PM IST
सार

पुलिस ने पाकिस्तान में छिपे बैठे सात आतंकी आकाओं की संपत्तियों को बुधवार को कुर्क कर लिया है। ये दहशतगर्द सीमा पार बैठकर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने में शामिल हैं। 

विज्ञापन
Indian Army Bandipora Police and CRPF arrested two terrorist associates in Aragam
दो आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घाटी में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त ऑपरेशन में बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने बांदीपुरा के अरागम इलाके से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक ये दोनों सीमा पार आतंकी संगठन से संपर्क में थे। माना जा रहा है कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इससे पहले ही सुरक्षा बलों ने इन्हें धर दबोचा।  

विज्ञापन

पाकिस्तान में छिपे 7 आतंकी आकाओं की संपत्तियां कुर्क
पुलिस ने पाकिस्तान में छिपे बैठे सात आतंकी आकाओं की संपत्तियों को बुधवार को कुर्क कर लिया है। ये दहशतगर्द सीमा पार बैठकर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने में शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई वर्ष 2008 में दर्ज एक मामले के आधार पर की है। अधिकारियों ने बताया कि बारामुला अतिरिक्त सत्र न्यायालय की ओर से पारित कुर्की आदेश के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जब्त की गई सात संपत्तियां कुल मिलाकर एक एकड़ और छह मरला थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन आतंकी आकाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई उनकी पहचान सज्जाद अहमद भट, इरशाद अहमद खान, गुल्ला मोची, मोहम्मद असलम खान, मोहम्मद बेघ, खालिद मीर और रफीक अहमद बकरवाल के रूप में की गई । ये सभी उड़ी इलाके के निवासी हैं। पुलिस ने 2008 में बोनियार पुलिस स्टेशन में सीआरपीसी धारा 88 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन

युवाओं को गुमराह कर रहे दहशतर्द
एसएसपी बाममुला अमोद नागपुरे ने कहा कि पुलिस युवाओं को गुमराह कर आतंकी रैंकों में शामिल होने में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। हमने अदालत के आदेश पर उड़ी में संपत्तियों को जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed