{"_id":"5efc10956cc7791d5026a0dd","slug":"indian-army-along-loc-foiled-an-infilteration-bid-in-keri-area-of-rajouri-district-jammu-kashmir-one-terrorist-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः एलओसी पर घुसैपठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी मारा गया, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः एलओसी पर घुसैपठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी मारा गया, तलाशी अभियान जारी
Wed, 01 Jul 2020 09:57 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
एलओसी पर सतर्क सैनिकों ने आज तड़के आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान एक आतंकी को मार गिराने में सफलता भी मिली। मारे गए आतंकी के पास से एक एके-47 बरामद बरामद हुई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
बता दें कि राजौरी जिले के केरी सेक्टर में आतंकियों ने घुसपैठ करने की नापाक हरकत की। सतर्क जवानों ने आनन-फानन में मोर्चा संभाला और एक आतंकी को ढेर कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर फरकियां गली सेक्टर से घुसपैठ की बड़ी कोशिश सेना ने नाकाम की थी। सेना की जवाबी कार्रवाई से डर कर आतंकी पीओके की ओर भाग गए। इस घटना के बाद पूरी नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढ़ा दी गई। जवानों को अलर्ट पर रखने के साथ ही उन्हें दुश्मन की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवानों ने सोमवार देर रात संदिग्ध हलचल देखी। इस दौरान पाया गया कि आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। जवानों ने उन्हें ललकारा। इस पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाब में सेना ने भारी गोलीबारी की। इससे आतंकी डर गए और अंधेरे का फायदा उठाते हुए पीओके भाग निकले। सेना ने ट्वीट किया कि छह से आठ आतंकियों के दो समूह घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।