{"_id":"1a0235e5fbcb4fce34720ec6875c3be8","slug":"india-army-pla-celebrate-chinese-national-day-in-ladakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"LAC पर शांति बनाए रखने का किया वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LAC पर शांति बनाए रखने का किया वादा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह पहले वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर टकराव और तनाव के बाद वीरवार को भारत और चीन के सैनिक सुखद माहौल में गर्मजोशी के साथ आपस में मिले। मौका था चीन के राष्ट्रीय दिवस का।
दोनों ओर के सैनिकों ने एलएसी पर शांति बनाए रखने का वादा किया। पूर्वी लद्दाख के चुशूल और दौलत बेग ओलडी (डीबीओ) चीन सीमा कर्मियों के ‘मीटिंग हट’ में दोनों ओर के सैनिकों की दो बैठकें हुईं।
दोनों ओर के प्रतिनिधिमंडल ने चीन के 67वें राष्ट्रीय दिवस पर चीनी झंडे को सलामी दी। इस मौके पर दोनों ओर से उपहार और शुभकामनाओं के आदान प्रदान से स्पष्ट होता है कि वह एलएसी पर रिश्ते मधुर करने और शांति बनाए रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी के अनुसार चूशुल में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रिगेडियर आरएस रमन और डीबीओ में कर्नल बीएस उप्पल ने किया, जबकि चीन की ओर से सीनियर कर्नल फैन जून और कर्नल सांग झांग ली उपस्थित थे।
दोनों देशों के बार्डर कर्मियों के बीच लगातार मिलन से एलएसी में आपसी विश्वास और खुशमिजाजी का माहौल तैयार हुआ है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह दोनों देशों की सेनाओं में तनाव था। इसी स्थान पर अप्रैल 2013 में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने टेंट लगाए थे, जिससे तीन सप्ताह तक दोनों ओर तनाव बना रहा था।