फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   India and Pakistan Commander met

सीजफायर उल्लंघन पर भारत-पाक कमांडर ने की मुलाकात

Wed, 13 Apr 2016 06:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 13 Apr 2016 06:50 AM IST
विज्ञापन
India and Pakistan Commander met
चक्का दा बाग में फ्लैग मीटिंग में शामिल सैन्य अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले दिनों हुए सीजफायर के उल्लंघन के बाद भारत और पाकिस्तान के बटालियन कमांडरों की सोमवार को पुंछ के चक्का दा बाग में फ्लैग मीटिंग हुई, जिसमें एलओसी पर शांति बनाए रखने के लिए विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता एसएन आचार्या ने बताया कि 21 सितंबर 2015 के बाद पहली बार चक्का दा बाग में फ्लैग मीटिंग का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य रूप से एलओसी पर दोनों ओर से शांति बनाए रखने पर बातचीत हुई।
विज्ञापन


लगभग 30 मिनट तक चली बैठक में दोनों ओर से कर्नल स्तर के सैन्य अधिकारियों ने अपना पक्ष रखा। दोनों ओर से आपसी संवाद और फ्लैग मीटिंग जारी रखने की बात कही गई, ताकि एलओसी पर शांति बरकरार रह सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता के अनुसार फ्लैग मीटिंग सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई और भविष्य में भी आपसी बातचीत और फ्लैग मीटिंग को प्राथमिकता देते हुए एलओसी पर मेलजोल का माहौल बनाया जाएगा।


बैठक में भारतीय सैन्य अफसरों ने नौ अप्रैल को पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किए जाने का मामला जोरशोर से रखा। पुंछ सेक्टर के शाहपुर अग्रिम चौकी पर पाक की ओर से फायरिंग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed