फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   india and pakistan agreed to increase the number of items on LOC

LOC ट्रेड में आइटमों की संख्या बढाने पर भारत-पाक सहमत

Sun, 22 Nov 2015 10:46 AM IST
Updated Sun, 22 Nov 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
india and pakistan agreed to increase the number of items on LOC

वर्ष 2008 में शुरू हुए क्रास एलओसी ट्रेड का कारवां आगे बढ़ाने की दिशा में शनिवार को रियासत के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कदम बढ़ाया।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय तथा विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की मौजूदगी में एलओसी पर क्रास एलओसी ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लोगों को आर-पार जाने की राह आसान करने, व्यापार को बढ़ावा देने के लिए आइटमों की संख्या बढ़ाने तथा ट्रेडर्स को पीओके जाकर कारोबार के सिलसिले में बातचीत करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


इसके साथ ही कारोबार तथा कारोबारियों को बढ़ावा देने के संबंध में गृह मंत्रालय में इन सब बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर निर्णय लेने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद ट्रेडर्स के साथ हुई बैठक में यह भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं तथा बार्डर पर रहने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान होगा तथा आइटमों की संख्या बढाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी ट्रेड सेंटर में कारोबारियों को टेलीफोन की सुविधा मिलेगी

india and pakistan agreed to increase the number of items on LOC

50 से अधिक ट्रेडर्स के साथ रूबरू होते हुए मुफ्ती ने उच्च स्तरीय बैठक में एलओसी ट्रेड को बढ़ावा देने के संबंध में हुई बातचीत का ब्योरा दिया। कहा कि उच्च स्तरीय बैठक में व्यापार तथा इंसानी आवाजाही को आसान बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में जब यह ट्रेड सुविधा शुरू हुई थी उस वक्त 21 आइटम थे। अब समय के साथ इसे बढ़ाया जाना चाहिए। इस संबंध में गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बात हुई है।

क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर में कारोबारियों को टेलीफोन की सुविधा मिलेगी ताकि वे अपने कारोबार के सिलसिले में अपने काउंटर पार्ट से बात कर सकें। इसके साथ ही बैकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी बात हुई है। उम्मीद है कि इस सुविधा के उपलब्ध हो जाने से कारोबार का सिलसिला बढ़ेगा।

फुल बाडी स्कैनर सलामाबाद उड़ी और चक्का दा बाग दोनों जगह पर लगेगा

india and pakistan agreed to increase the number of items on LOC

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कारोबारियों को उस पार जाकर अपने काउंटर पार्ट से रूबरू होने की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए डीसी को नोडल आफिसर बनाया गया है। व्यापारियों के बीच से भी एक नुमाइंदा चुना जाएगा।

दोनों यह तय करेंगे कि किस प्रकार से कारोबार को बढ़ाने के लिए कारोबारियों का उस पार दौरा हो सके। भरोसा दिलाया कि फुल बाडी स्कैनर सलामाबाद उड़ी और चक्का दा बाग दोनों जगह पर अगले छह-सात महीनों में लग जाएगा।

बैठक में डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह, गृह मंत्रालय के निदेशक डा. संजय राय, जीओसी इन सी डीएस हुड्डा, 16 कोर के जीओसी आरआर निंभोरकर, मुख्य सचिव बीआर शर्मा, डीजीपी के राजेंद्रा सहित रियासत के मंत्री तथा अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed