फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   independence day,jammu news

कड़ी सुरक्षा के बीच आज मनाएंगे आजादी का जश्न

विज्ञापन
independence day,jammu news
जम्मू। प्रदेश में रविवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच नई उमंग और जोश के साथ 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। जिला मुख्यालयों और अन्य जगहों पर तिरंगा फहराया जाएगा। बच्चे और कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा दिखाएंगे। 18 जिला मुख्यालयों में इस बार डीसी की जगह डीडीसी अध्यक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। श्रीनगर में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और जम्मू में सलाहकार राजीव राय भटनागर मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। जम्मू के एमए स्टेडियम में मुख्य समारोह है। यहां रविवार सुबह 08:55 बजे सलाहकार भटनागर तिरंगा फहराएंगे। इससे पहले वह परेड का निरीक्षण करेंगे। मार्च पास्ट के दस्तों में सुरक्षाबलों के साथ एनसीसी कैडेट के साथ स्कूली विद्यार्थी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

------
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन
करने वाले 25 लोग होंगे सम्मानित
समारोह में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले करीब 25 कर्मचारियों और अन्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें कोविड वॉरियर भी शामिल होंगे। परेड के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। इसमें सामाजिक दूरी को सुनिश्चित बनाया जाएगा। परेड के प्रत्येक एंट्री प्वाइंट पर आने वाले व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग होगी, जिसमें शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति को ही भीतर आने की अनुमति दी जाएगी। परेड में विद्यार्थियों की ओर से स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर बनाई जाने वाली 75 अंक की आकृति आकर्षण का केंद्र रहेगी। परेड के दौरान संबंधित रूटों पर सामान्य आवाजाही को बंद रखा जाएगा। इसके लिए संबंधित स्थानों को पहले ही सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

-------
शहर के प्रमुख चौराहों पर
एलईडी मेें दिखेगी परेड
शहर के लोअर गुम्मट, डोगरा चौक, ज्यूल चौक, बिक्रम चौक पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से परेड लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोग स्क्रीन के माध्यम से कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए परेड और अन्य कार्यक्रमों को देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर पहरा
दोमाना। सीमावर्ती क्षेत्र में भी अलर्ट जारी किया गया है। सीमा पर सेना और बीएसएफ के जवान मुस्तैद हैं। पुलिस भी नाकों पर हर आने-जाने वाले की जांच कर रही है। दोमाना, घरोटा और कानाचक में में जगह-जगह पुलिस और सुरक्षाबलों ने नाके लगाएं हैं। सभी चौकी अफसर, थानेदार और डीएसपी अपने-अपने क्षेत्र में रात को गश्त कर रहे हैं। 15 अगस्त का दिन चुनौतीपूर्ण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed