फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   independence day,Full dress rehearsal,jammu news

फुल ड्रेस रिहर्सल में जवानों और बच्चों ने दिखा देशभक्ति का जोश

विज्ञापन
independence day,Full dress rehearsal,jammu news
जम्मू। एमए स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की मुख्य परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें कदम से कदम मिलाए जा की धुनों पर जिला पुलिस, सीआरपीएफ, सशस्त्र पुलिस बल, एनसीसी, वन सुरक्षा बल के जवानों सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी मार्च पास्ट में शामिल हुए। इनमें देशभक्ति का जज्बा और जुनून दिख रहा था। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। एडीसी (लॉ एंड आर्डर) घनश्याम सिंह ने परेड का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

फुल ड्रेस रिहर्सल में सुरक्षाबलों और छात्रों का जोश देखते ही बन रहा था। बैंड की धुनों पर क्रमवार टुकड़ियां मार्च पास्ट करती हुईं आगे बढ़ती रहीं। हर कलाकारों ने लोक नृत्य में डुग्गर परंपरा और संस्कृति को पेश किया।
विज्ञापन

फुल ड्रेस रिहर्सल समारोह के दौरान एमए स्टेडियम की ओर जाने वाले सभी रूटों को सुरक्षा की दृष्टि से सील किया गया। इसके लिए स्टेडियम के भीतर और बाहर थ्री टायर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। समारोह में जिला उपायुक्त अंशुल गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को मुख्य समारोह में एलजी के सलाहकार राजीव राय भटनागर मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed