{"_id":"66bff6406827f282810d8d94","slug":"independence-day-celebrate-jammu-news-c-10-jam1008-422222-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे ः एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे ः एलजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप राज्यपाल ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को किया संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान के जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने के नापाक मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने जम्मू के लोगों से सुरक्षाबलों के साथ मिलकर आतंकवाद को क्षेत्र से मिटाने में मदद करने का आह्वान किया।
श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए एलजी ने कहा कि पड़ोसी देश जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा, हम पड़ोसी देश के मंसूबों को जम्मू-कश्मीर में सफल नहीं होने देंगे। प्रदेश के लोगों ने कभी आतंकवाद का समर्थन नहीं किया है।
एलजी ने कहा कि सुरक्षा बल आतंकवाद और आतंकवादी नेटवर्क को जम्मू-कश्मीर की धरती से नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में आतंकवाद का ग्राफ नीचे आया है। सभी प्रमुख संगठन नेतृत्व संकट का सामना कर रहे हैं। स्थानीय आतंकवादी भर्ती खत्म हो गई है। उन्होंने कहा, पिछले कुछ महीनों में, जम्मू में आतंकवाद की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं, जिनमें हमने बहादुर दिलों को खो दिया। जम्मू में नए आतंकवादी चुनौती से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को खुली छूट दी गई है और मुझे उम्मीद है कि आने वाले महीनों में, हम जम्मू में आतंकवाद को मिटाने में सक्षम होंगे।