{"_id":"61b26049d01be33d0e294c65","slug":"incroachment-drive-rspura-news-jmu249516942","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिश्नाह में नगर कमेटी ने हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिश्नाह में नगर कमेटी ने हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। नगर कमेटी बिश्नाह की तरफ से वीरवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान कमेटी के चेयरमैन राजन शर्मा, उप चेयरमैन रमेश चंद्र, ईओ अजय सांकड़ा, नगर कमेटी में तैनात खिलाफ वर्जी इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
अभियान के दौरान अवैध रेहड़ियों, दुकानों के बाहर लगाया गया सामान और उन रेहड़ियों को जब्त किया, जो बाजारों में कब्जा जमा कर खड़ी की गई थीं। इन पर कोई सामान नहीं बेचा जाता है, सिर्फ कब्जा जमाया हुआ था।
वहीं उन कारों को भी नगर कमेटी की तरफ से हटाना था, जो बाजार या मुख्य मार्गों पर स्थायी रूप से खड़ी कर दी गई थीं। लेकिन कारों के मालिकों ने इसे पहले ही हटा दिया था।
विज्ञापन
नगर कमेटी की तरफ से कुछ दुकानदारों को निर्देश भी दिए गए कि अतिक्रमण न करें अन्यथा नगर कमेटी की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर कमेटी के चेयरमैन राजन शर्मा ने कहा कि नगर कमेटी की तरफ से अब लगातार कार्रवाई की जाएगी।