{"_id":"609ede0b8ebc3ebf15195e85","slug":"incident-jammu-news-jammu-city-news-jmu235296779","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवी में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बाग-ए बाहु पुलिस स्टेशन के अंतर्गत क्षेत्र में तवी नदी में नहाते वक्त एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। यह हादसा हर की पौड़ी के पास हुआ है। मरने वाला किशोर मोहम्मद सोहले (12) बठिंडी का रहने वाला था। शुक्रवार को वह अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते वक्त वह अधिक गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। उसके दोस्तों ने शोर मचाया और कुछ लोग वहां पहुंचे। जब तक किशोर को पानी से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। इस समय पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हो रही है, इससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। लोग अपने बच्चों का ध्यान रखें और उन्हें नदी-नालों में नहाने से रोकें।
---------
मरम्मत करते टावर से गिरा
कर्मी, अस्पताल में तोड़ा दम
जम्मू। शहर के नरवाल क्षेत्र में मोबाइल टावर की मरम्मत करते जियो कंपनी के कर्मी की टावर से गिरने से मौत हो गई। सुनील बाहु संजय नगर का रहने वाला था। शुक्रवार को वह नरवाल में ही जियो के टावर पर चढ़कर तकनीकी खराबी ठीक रक रहा था। तभी अचानक उसका पांव फिसल गया और वह नीचे गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नीचे गिरते ही उसके साथी ने शोर मचाया। कुछ लोग वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया, यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी में रखा गया है। ब्यूरो