{"_id":"5f61251b8ebc3e61f7153239","slug":"incident-jammu-city-news-jmu2187614166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक कल्याण बोर्ड की इमारत गिरी, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक कल्याण बोर्ड की इमारत गिरी, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सैनिक कल्याण बोर्ड की रिहाड़ी स्थित इमारत की पहली मंजिल का हिस्सा सोमवार रात गिर गया। हादसा रात में होने की वजह से जानी नुकसान से बचाव हो गया। दिन के समय यहां दुकानें खुली होती हैं और काफी भीड़ रहती है।
बताया जा रहा है कि सोमवार रात अचानक पहली मंजिल गिर गई। इसका मलबा ग्राउंड फ्लोर स्थित दुकानों पर आ गिरा। इससे दुकानों के अंदर रखा सामान खराब हो गया। लैंटर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों के अलावा मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, काउंसलर निधि मंगोत्रा ने मौके का दौरा किया। दुकानदारों को उचित मुआवजे का आश्वासन दिया गया।
1950 में बनी इमारत रख रखाव के अभाव में गिरी
निधि मंगोत्रा ने बताया कि भवन 1950 में बना है। समय-समय पर उचित रखरखाव न होने के कारण रात को गिर गया। जैसे ही सूचना मिली तो मेयर चंद्र मोहन गुप्ता को जानकारी दी गई। सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों के साथ भी बैठक की गई है। साथ ही प्रभावितों को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर हादसा दिन में होता तो काफी नुकसान हो सकता था। दिन के समय दुकानें खुली होती है। यहां पर लोगों की भीड़ रहती है। बड़ा हादसा टल गया।