{"_id":"661e0e77f7f77df117049420","slug":"incessant-rains-in-jammu-kashmir-schools-upto-8th-standard-to-remain-closed-in-kupwara-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: झमाझम बारिश के चलते कुपवाड़ा में 8वीं कक्षा तक के स्कूल बंद रखने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: झमाझम बारिश के चलते कुपवाड़ा में 8वीं कक्षा तक के स्कूल बंद रखने का आदेश
Tue, 16 Apr 2024 11:07 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:07 AM IST
सार
प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए सीमांत क्षेत्र कुपवाड़ा जिले में 8वीं कक्षा तक के शैक्षणिक संस्थान मंगलवार को बंद रहेंगे। यह आदेश कुपवाड़ा के उपायुक्त ने जारी किया है।
विज्ञापन
कुपवाड़ा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में मौसम मंगलवार को भी बिगड़ा हुआ है। हालांकि जम्मू शहर में धूप निकली है। लेकिन घाटी के कई इलाकों में अभी मौसम का रुख बदला हुआ है। इसी बीच उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए सीमांत क्षेत्र कुपवाड़ा जिले में 8वीं कक्षा तक के शैक्षणिक संस्थान मंगलवार को बंद रहेंगे। कुपवाड़ा के उपायुक्त ने एक विज्ञप्ति में कहा है, “सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जेकेडीएमए द्वारा जारी भारी बारिश और हिमस्खलन की चेतावनी के मद्देनजर 8वीं कक्षा तक के सभी निजी और सरकारी संस्थान आज 16-04-2024 को बंद रहेंगे।' गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
विज्ञापन