फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Incessant rains in jammu kashmir Schools upto 8th standard to remain closed in Kupwara

जम्मू कश्मीर: झमाझम बारिश के चलते कुपवाड़ा में 8वीं कक्षा तक के स्कूल बंद रखने का आदेश

Tue, 16 Apr 2024 11:07 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 11:07 AM IST
सार

प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए सीमांत क्षेत्र कुपवाड़ा जिले में 8वीं कक्षा तक के शैक्षणिक संस्थान मंगलवार को बंद रहेंगे। यह आदेश कुपवाड़ा के उपायुक्त ने जारी किया है।

विज्ञापन
Incessant rains in jammu kashmir Schools upto 8th standard to remain closed in Kupwara
कुपवाड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर में मौसम मंगलवार को भी बिगड़ा हुआ है। हालांकि जम्मू शहर में धूप निकली है। लेकिन घाटी के कई इलाकों में अभी मौसम का रुख बदला हुआ है। इसी बीच उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए सीमांत क्षेत्र कुपवाड़ा जिले में 8वीं कक्षा तक के शैक्षणिक संस्थान मंगलवार को बंद रहेंगे। कुपवाड़ा के उपायुक्त ने एक विज्ञप्ति में कहा है, “सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जेकेडीएमए द्वारा जारी भारी बारिश और हिमस्खलन की चेतावनी के मद्देनजर 8वीं कक्षा तक के सभी निजी और सरकारी संस्थान आज 16-04-2024 को बंद रहेंगे।' गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed