{"_id":"603a97288ebc3ee92c0cc858","slug":"inauguration-of-first-batch-of-mbbs-in-doda-doda-news-jmu2301821178","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा में एमबीबीएस के पहले बैच का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोडा में एमबीबीएस के पहले बैच का उद्घाटन
विज्ञापन
सांसद जितेंद्र सिंह डोडा में एमबीबीएस के पहले बैच का शुभारंभ करवाते हुए।
- फोटो : DODA
डोडा। केंद्रीय राज्य मंत्री तथा स्थानीय सांसद डा. जितेंद्र सिंह ने मेडिकल कालेज के पहले बैच का शुभारंभ करवाया। इस बैच में 100 सीटों की मंजूरी मिली है। इसमें 50 लड़कियां और 50 लड़के हैं।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सिंह ने कहा कि डोडा के लिए यह ऐतिहासिक पल है। यहां के बच्चे जो अपनी शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर नहीं जा पाते थे अब वह शहर में ही मेडिकल की पढ़ाई कर सकते हैं। केंद्र शासित प्रदेश बनने से जम्मू कश्मीर का बेहतर विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सात मेडिकल कालेजों की मंजूरी मिली है। इसमें से 5 का काम पूरा होने वाला है।
उन्होंने कहा कि डोडा को जल्द एक हाईवे मिलने जा रहा है। जो खिलानी डोडा से सीधे सुधमहादेव से जुड़ेगा। इसका काम भी अगले दो-तीन वर्ष में पूरा हो जाएगा। इसके साथ डोडा को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से टनल के माध्यम से भी जोड़ा जाएगा। यह टनल छह 6 किलोमीटर का होगा। बीआरओ के सहयोग से भी लखनपुर को भद्रवाह के बनी बसोहली के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बन रहे बिजली परियोजनाओं से लोगों को लाभ मिलेगा।