फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   In view of the Corona cases, increased vigilance in hospitals

Covid-19: प्रदेश में मिले सात कोरोना केस, घबराएं नहीं, सतर्क रहें...कोविड के बढ़ते मामलों पर डॉक्टरों की सलाह

Sun, 01 Jun 2025 03:05 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 01 Jun 2025 03:05 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के सात नए मामलों के बाद अस्पतालों में सतर्कता बढ़ा दी गई है, हालांकि सभी मरीज सामान्य स्थिति में हैं और होम आइसोलेशन में हैं। डॉक्टरों ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने और स्वास्थ्य नियमों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
In view of the Corona cases, increased vigilance in hospitals
कोरोना - फोटो : Freepik.com

विस्तार

प्रदेश में कोराना के मामले सामने आने के साथ ही अस्पतालों में सतर्कता बरतते हुए उचित प्रबंध शुरू कर दिए गए हैं। साथ ही लोगों से कहा गया है कि वह घबराएं नहीं। अभी तक मिले सभी सात मामले सामान्य श्रेणी के हैं और किसी को भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है। उन्हें घरों में ही आइसोलेट किया गया है।जम्मू संभाग में तीन और कश्मीर में कोरोना के चार मामले मिले हैं। मेडिकल काॅलेजों और जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन और दूसरी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

विज्ञापन


एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभी तक सरकार की ओर से कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। एहतियात के तौर पर अस्पतालों में तैयारियां पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन


जीएमसी जम्मू में 30 बिस्तर वाले आइसोलेशन वार्ड सहित चार वार्डों में व्यवस्था की गई है। अभी किसी भी वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं है। वहीं, कोरोना के मामले मिलने के बाद लोगों में भी सतर्कता दिखाई दे रही है। सार्वजनिक स्थलों पर लोग अब मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। सार्वजनिक टेस्टिंग की कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन संदिग्ध मामलों के मेडिकल कालेजों में परीक्षण किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमसी ने अपनी एडवाइजरी जारी की 
जीएमसी जम्मू ने भी एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कोविड के बचाव के बारे में जागरूक किया गया है। इसमें हाथ को सही तरीके से धोने के बारे में जानकारी दी गई है। हाथ धोने के लिए सात तरीके बताए गए हैं। इसमें साबुन से हथेलियों को आपस में रगड़ने, हाथों के पिछले हिस्से में साबुन लगाने, उंगलियों के बीच में साबुन लगाना सुनिश्चित करना, हर हाथ की उंगलियों को पकड़ने, अंगूठे पर विशेष ध्यान देने, हर हथेलियों पर उंगलियों से दबाने, तौलिया/हैंड ड्रायर से हाथों को अच्छी तरह से साफ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed