फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   In Kashmir PM Modi will communicate with women of self-help groups across the country.

Kashmir : PM मोदी देशभर के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से करेंगे संवाद, टटोल सकते हैं सरकारी योजनाओं की नब्ज

Thu, 29 Feb 2024 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 01:02 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले प्रधानमंत्री के कश्मीर दौरे के दौरान वह लाभार्थियों से भी बातचीत कर उनके अनुभव सुनेंगे।

विज्ञापन
In Kashmir PM Modi will communicate with women of self-help groups across the country.
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रस्तावित कश्मीर दौरे के दौरान देशभर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से सीधा संवाद कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले प्रधानमंत्री के कश्मीर में प्रस्तावित दौरे के दौरान वह लाभार्थियों से भी बातचीत कर उनके अनुभव सुनेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अपने दौरे के दौरान वह या तो कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम कर सकते हैं या फिर अनंतनाग में रैली। हालांकि, उनका अभी विस्तृत कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। कार्यक्रम अगले कुछ दिनों में तय हो जाएगा। सूत्रों ने बताया कि वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिये वह जम्मू-कश्मीर के साथ ही देशभर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनका अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही सरकारी योजनाएं कितनी मददगार हो रही हैं, इस बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी वह अनुभव साझा करने के साथ ही उनके जीवन में आए बदलाव की कहानी सुन सकते हैं। अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला कश्मीर दौरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में दी थी 32 हजार करोड़ की सौगात
ज्ञात हो कि इससे पहले वह 20 फरवरी को जम्मू में रैली कर चुके हैं, जहां उन्होंने 32 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी थी। साथ ही पांच लाभार्थियों से बात की थी। लगभग डेढ़ हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed