जम्मू-कश्मीर: संयुक्त अभियान में सर्च ऑपरेशन के दौरान एके-47 की मैगजीन समेत भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद
एके-47 राइफल की 11 मैगजीन, 597 गोलियां, पिस्टल की 6 गोलियां, पिस्टल मैगजीन और 12 यूबीजीएल की गोलियां मिलीं। कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गांदरबल पीएस में मामला दर्ज कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को गांदरबल पुलिस, 24 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान के तहत शाजीनार गुटलीबाग के वन क्षेत्र में घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान एके-47 राइफल की 11 मैगजीन, 597 गोलियां, पिस्टल की 6 गोलियां, पिस्टल मैगजीन और 12 यूबीजीएल की गोलियां मिलीं। कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गांदरबल पीएस में मामला दर्ज कर लिया गया है।
वहीं, इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के दौरान आतंकी चकमा देकर फरार हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान लश्कर के दो आतंकी फंसे हुए थे। आतंकियों के फरार होने के बाद सुरक्षाबलों ने सोपोर में तीन जगहों पर तलाशी अभियान चलाया था।J&K | In joint op, Ganderbal Police, 24 Rashtriya Rifles & CRPF launched cordon & search op in forest area of Shajinar Gutlibagh. 11 magazines & 597 bullets of AK-47 rifle, 6 rounds of pistol, pistol magazine & 12 UBGL rounds found. Case registered at Ganderbal PS: Kashmir Police pic.twitter.com/mfpKO9UaCa
— ANI (@ANI) May 31, 2021विज्ञापन
शुक्रवार को सोपोर के वारपोरा में एक इनपुट के बाद सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स, पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से चलाए गए एक साझे तलाशी अभियान के बाद शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।
आतंकी रात के दौरान भाग निकले, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह ऑपरेशन को स्थगित कर दिया। सूत्रों की मानें तो इस मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-ताइबा का एक स्थानीय आतंकी मुदस्सिर पंडित समेत एक अन्य और आतंकी फंसा हुआ था।
ऑपरेशन को स्थगित करने के बाद इलाके में आतंकियों की मूवमेंट के इनपुट मिलने पर एक बार फिर से सुरक्षाबलों ने वारपोरा समेत रफियाबाद और डूरु इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। उन्हें अंदेशा है कि फरार आतंकी इलाके में मौजूद हो सकते हैं।