फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   In a joint search operation by Army and Police a hideout busted in Loran area of Poonch district

जम्मू-कश्मीरः पुंछ और शोपियां में आतंकी ठिकानों का हुआ फंडाभोड़, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Sun, 26 Jul 2020 11:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 26 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
In a joint search operation by Army and Police a hideout busted in Loran area of Poonch district
पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, बड़े हमले की साजिश नाकाम - फोटो : amar ujala

पुंछ जिले के मंडी तहसील के लोरन इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर वहां छिपाकर रखे गए आठ किलो के दो आईईडी बरामद किए। दो हैंड ग्रेनेड भी मिले हैं। इन्हें मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। इस बरामदगी के साथ ही आतंकियों के किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश नाकाम हो गई है। 

विज्ञापन


सूचना के आधार पर रविवार सुबह से लोरन क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। दोपहर बाद सुरक्षा बलों को क्षेत्र में एक गुफानुमा आतंकी ठिकाना मिला। उसे ध्वस्त किया गया। इसमें एक बैग में बंद कुछ संदिग्ध वस्तु दिखी। बैग खोला गया तो उसमें दो आईईडी और दो हैंड ग्रेनेड मिले। इनकी जांच के बाद उन्हें विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आईईडी छिपाकर रखा था। आईईडी में विस्फोटक इतनी मात्रा में था कि उससे बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सकता था। 
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 हटाने की पहली वर्षगांठ पर पांच अगस्त तथा 15 अगस्त नजदीक होने की वजह से सुरक्षा बल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोपियां में लश्कर के आतंकी ठिकाने से यूबीजीएल व चीनी ग्रेनेड बरामद

In a joint search operation by Army and Police a hideout busted in Loran area of Poonch district
शोपियां में सुरक्षा बलों को मिला आतंकी ठिकाना - फोटो : ani

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के दच्छू जैनापोरा में लश्कर आतंकियों का ठिकाना रविवार को ध्वस्त किया गया। गांव के सेब के बगीचे में लश्कर आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान ढालनुमा आतंकी ठिकाने का पता चला।

यहां से दो यूबीजीएल ग्रेनेड, तीन चीनी ग्रेनेड, एक एके 47 मैगजीन व 20 गोलियां, एक रेडियो सेट, खाने-पीने की सामग्री, आतंकी संगठन से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गईं। पुलिस ने इस सामान को सुरक्षित रख कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed