फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   imp news for distance education students

दूरस्थ शिक्षा के छात्रों के लिए जरूरी खबर

Sat, 04 Oct 2014 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 04 Oct 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
imp news for distance education students

दूरस्थ शिक्षा विभाग में शुरू किए विषय राजनीति शास्त्र के लिए विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री के लिए थोड़ा और इंतजार करना पडे़गा। हालांकि अर्थशास्त्र की अध्ययन सामग्री पहुंच गई है। इस विषय में पीजी कर रहे विद्यार्थियों को स्टडी मैटेरियल वितरित भी किया जा रहा है।

विज्ञापन


छुट्टियों के चलते अभी विभाग में स्टडी मैटेरियल और अन्य कार्य में कुछ वक्त लगेगा। दूरस्थ शिक्षा विभाग के डायरेक्टर वीडी सिंह ने बताया कि विभाग में शुरू किए दो नए विषयों के स्टडी मैटेरियल के लिए जोर-शोर के साथ काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्र का स्टडी मैटेरियल विद्यार्थियों में वितरित कर दिया गया है और विद्यार्थियों को एनरोलमेंट कार्ड भी दे दिए हैं।
विज्ञापन


सिंह ने बताया छुट्टियों के खत्म होते ही जल्द से जल्द स्टडी मैटेरियल को लाकर विद्यार्थियों में वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से स्टडी मैटेरियल के वितरण के साथ ही पीसीपी कक्षाओं को भी शुरू कर दिया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी अपने विषयों के  कोआर्डिनेटर और इंचार्ज से अपने विषय से संबंधी परेशानियों को हल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed