{"_id":"660c71e1dcf106f8c701cbe4","slug":"illegal-mining-action-samba-news-c-289-1-sjam1009-102207-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अवैध खनन पर जिला पुलिस की कार्रवाई, आठ वाहन किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अवैध खनन पर जिला पुलिस की कार्रवाई, आठ वाहन किए जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पुलिस ने जब्त किए वाहन भूविज्ञान एवं खनन विभाग को सौंपे
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस का अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी है। अब अवैध खनन के आरोप में आठ वाहन जब्त किए हैं। इनका इस्तेमाल निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन व खनन में किया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार सांबा पुलिस, चौकी रख अंब टाली और चौकी गोरान की टीमें अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। इस दौरान निर्माण सामग्री के अवैध खनन व परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बिना नंबर के चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया। वहीं, पुरमंडल और विजयपुर पुलिस की टीमों ने अवैध खनन पर चार ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जब्त किए सभी वाहन सांबा पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग को सौंप दिए हैं।