{"_id":"5efb85758ebc3e42de778c0d","slug":"illegal-elecricity-connection-jammu-city-news-jmu2132942126","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अवैध बिजली कनेक्शनों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अवैध बिजली कनेक्शनों की भरमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में अवैध बिजली कनेक्शनों की भरमार है। मोहल्लों में गलियों में अवैध कनेक्शन आम देखे जा सकते हैं। लोग बिजली तो जला रहे हैं मगर बिजली अदा नहीं कर रहे हैं। इस कारण बिजली विभाग को हर माह करोड़ों रुपये का चूना भी लग रहा है।
पुराने शहर, राज तिलक रोड, विक्रम चौक, कनाल रोड, गांधी नगर समेत अन्य जगहों में अवैध कनेक्शनों की भरमार है। इन दिनों बिजली विभाग ने अवैध कनेक्शनों को काटने के लिए कवायद भी शुरू की है। मगर, शहर से अभी भी अवैध कनेक्शन नहीं हटे हैं। घरों के बाहर मेन लाइन से कुंडियां लगाकर बिजली चोरी हो रही है।
बिजली विभाग के अनुसार जम्मू जिला में दस करोड़ रुपये की बिजली खर्च होती है। इसमें छह करोड़ रुपये की बिजली का कोई हिसाब किताब नहीं है। इसी तरह पूरे जम्मू संभाग में 70 करोड़ रुपये की बिजली का हिसाब नहीं है। नुकसान को कम करने के लिए अभियान शुरू किया गया है अभी तक पूरे शहर से अवैध कनेक्शनों को नहीं हटाया गया है। कुछ जगहों में एसी और कूलर चलाने के लिए कुंडियां डाली गई है। इनके चलने से बिजली की अदायगी नहीं हो रही है। घाटी सरकार के खाते में जा रहा है।
विज्ञापन
बिजली विभाग को अभी तक अरबो रुपये बिजली चोरी से घाटा हो चुका है। अब जुर्माना भी विभाग लगा रहा है। इसके बावजूद भी बिजली चोरी नहीं रुक रही है। टीमों के जाने के बाद फिर से लोग जुगाड़ फिट कर कुंडियां लगाकर बिजली चोरी कर रहे हैं। एक्सइएन पीडी सिंह ने कहा कि कनेक्शनों को काटा जा रहा है। पूरे शहर में अभियान चलाया है। बिजली चोरी करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।