फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   iiim, csir, programme

Jammu News: 82वां सीएसआईआर स्थापना दिवस, 25 वर्ष सेवा पूरी करने वाले कर्मचारी सम्मानित

विज्ञापन
iiim, csir, programme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) का 82वां स्थापना दिवस सोमवार को सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (आईआईआईएम) जम्मू में मनाया गया। इसमें पद्म श्री प्रो. विनोद के सिंह राहुल और आईआईटी कानपुर की प्रो. नमिता गौतम मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विज्ञान व प्रौद्योगिकी में गुणवत्ता और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अवसरों, चुनौतियों से आगे बढ़ने के रास्ते पर चर्चा की।
मुख्य अतिथि ने एक वर्ष में सेवानिवृत्त और सीएसआईआर में 25 वर्ष सेवा पूरी करने वाले पूर्व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र दिए। सम्मानित लोगों में विक्रम अबरोल, अंग्रेज चंद, राजिंदर कुमार, सौदागर लाल, कुलदीप सिंह, उम्मीद सिंह थापा, राम लाल, सोदागर लाल, तारा चंद, भूषण लाल, सत पाल, गिरधारी लाल, विनोद मीना शामिल थे। इससे पहले सीएसआईआर-आईआईआईएम के निदेशक डॉ. जबीर अहमद ने भारतीय विज्ञान नीति निर्माताओं में से एक प्रो. विनोद के. सिंह से परिचित कराया।
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल प्रतियोगिता के अलावा प्रदर्शनी सह पोस्टर प्रस्तुति सत्र आयोजित किया गया। इसमें केवी सुंजवां, केवी-1 जम्मू, जवाहर नवोदय विद्यालय, भारतीय विद्या मंदिर, आर्मी पब्लिक स्कूल जम्मू कैंट, आर्मी पब्लिक स्कूल अखनूर से 500 से अधिक छात्र पहुंचे। क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू, जम्मू यूनिवर्सिटी और एसएमवीडी यूनिवर्सिटी, कटड़ा से जुड़े कॉलेजों के 350 छात्रों ने संस्थान की प्रदर्शनियों और प्रयोगशालाओं का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. जीडी सिंह, आशा चौबे, धीरज व्यास, सुमित गांधी, काजी नावेद अहमद, वरिष्ठ सीओए विक्रम सिंह, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक शशांक सिंह, सीएसआईआर स्थापना दिवस संगठन समिति के संयोजक सौरभ सरन और एसपीओ दिलीप कुमार गहलोत, डॉ. दीपिका सिंह, इंजीनियर अब्दुल रहीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed