फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IG told children, I'm not as brilliant as you

बच्चों से बोले आईजी, मैं आप जैसा मेधावी नहीं

विज्ञापन
IG told children, I'm not as brilliant as you
मेधावी छात्र सम्मान समारोह में संबोधित करते आईजी मुकेश सिंह।
जम्मू। मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक जम्मू मुकेश सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं से रू-ब-रू होकर उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने टॉपर्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा-मैं बेशक आईपीएस हूं, लेकिन आपके जितना मेधावी नहीं। आईजी ने आगे की पढ़ाई और करिअर को लेकर भी टॉपर्स को कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवा प्रशासनिक सेवा परीक्षा से लेकर हर क्षेत्र में साल दर साल बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड से पढ़कर सिविल सेवा परीक्षा में बच्चों को चयनित होते देख खुशी होती है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं की राज्य मेरिट सूची में शामिल मेधावियों को संबोधित करते हुए आईजी ने कहा- छोटी-सी चूक से अंक कम हो जाते हैं। मेरे कभी भी 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक नहीं आए। आप देश का भविष्य हैं। 24 साल से मैं जम्मू-कश्मीर में हूं। मैंने जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों की तरक्की देखी है। पिछले दस सालों के आंकड़े देखें तो पता चलेगा कि सिविल परीक्षा में लगातार सफल होने वालों का ग्राफ बढ़ा है। सबसे अच्छी बात यह है कि जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड से पास होकर विद्यार्थी सिविल सेवा परीक्षा पास कर रहे हैं।
विज्ञापन

आप सब अहम मोड़ पर हैं। यहां आपको अपना करिअर तय करना है। पहले सीमित मौके होते थे। चाहे वो सरकारी क्षेत्र हो या फिर निजी, लेकिन अब आपके लिए कोई सीमा नहीं। आपके लिए सब कुछ संभव है। डॉक्टर, इंजीनियर के अलावा फैशन, इंटीरियर डिजाइनर जैसे कई क्षेत्र चुन सकते हैं। बच्चे न्यायिक क्षेत्र में जाना चाहते हैं। आज शायद आईआईटी से पास आउट होने वालों के लिए 100 फीसदी प्लेसमेंट न हो, लेकिन नेशनल लॉ कॉलेज से पास आउट युवाओं की 100 फीसदी प्लेसमेंट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 में इतने अंक लाना बहादुरी
कुछ परीक्षाएं हुई थीं और कुछ होनी थी, लेकिन लॉकडाउन हो गया। बावजूद इसके बच्चों ने इतने अच्छे अंक लाए हैं। जो दिखाता है कि बच्चों ने किस कदर मेहनत की है। किस तरह से वह अपनी परीक्षा को लेकर समर्पित थे।

रोल मॉडल के रूप में मौजूदा हैं एसपी नित्या
कार्यक्रम में एसपी नार्थ और युवा आईपीएस अधिकारी पीडी नित्या भी मौजूद रहीं। आईजी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि मेरिट में आने वालों में लड़कियों की संख्या अधिक है। मंच पर लड़कियों की रोल मॉडल के रूप में पीडी नित्या मौजूद हैं। आप जब चाहें इनसे अपनी पढ़ाई को लेकर बात कर सकते हैं। वह आपका मार्गदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed