{"_id":"64037e6f17f25f74a603c620","slug":"ig-bsf-seemapar-no-matter-how-many-launching-pads-are-there-doesn-matter-to-bsf-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"IG BSF: सीमापार कितने भी लांचिंग पैड हों बीएसएफ को इसका फर्क नहीं पड़ता, ड्रोन गतिविधियों में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IG BSF: सीमापार कितने भी लांचिंग पैड हों बीएसएफ को इसका फर्क नहीं पड़ता, ड्रोन गतिविधियों में आई कमी
Sat, 04 Mar 2023 10:58 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:58 PM IST
सार
बीएसएफ के महानिरीक्षक दिनेश कुमार बूरा ने कहा बीएसएफ के लिए एक ही चुनौती है कि सीमा पार से किसी भी कार्रवाई को इधर नहीं होने देना है। सीमा पार कितने भी लांचिंग पैड एक्टिव हों बीएसएफ को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
बीएसएफ के महानिरीक्षक दिनेश कुमार बूरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में आईबी से लेकर एलओसी तक सीमापार से घुसपैठ की कोशिश हमेशा जारी रहती है, जिसे नाकाम करने में बीएसएफ कृतसंकल्प है। सीमापार आतंकियों के कितने भी लांचिंग पैड हों इसका बीएसएफ को कोई फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
सीमा पर हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। बाॅर्डर पूरी तरह से सुरिक्षत है। सीमापार से घुसपैठ या अन्य गतिविधियों के प्रयास को नाकाम करने में बीएसएफ किसी भी कीमत पर भी सफल नहीं होने देगी। यह बातें बीएसएफ के महानिरीक्षक दिनेश कुमार बूरा ने सीमांत मुख्यालय में प्रेस वार्ता में कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शनिवार को 147 नव आरक्षक देश सेवा को समर्पित हुए हैं। इन्हें 44 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया है। अब जवानों को बाॅर्डर पर सभी प्रकार के कार्य करने पड़ेंगे। बाॅर्डर पर आने वाली समस्याओं सहित पारंपरिक युद्ध के संबंध में जवानों को तैयार किया गया है।
विज्ञापन
बीएसएफ एक डायवर्स फोर्स है, जोकि वेस्टर्न बाॅर्डर पर भी तैनात है और ईस्टर्न बाॅर्डर पर भी। दोनों बाॅर्डर की चुनौतियां अलग हैं। इनके लिए जवानों को पूरी तरह से प्रशिक्षित किया गया है।
जम्मू संभाग में ड्रोन गतिविधियों में बहुत कमी आई है। ग्रामीणों को समझाया गया है कि किस प्रकार की स्थिति होने पर क्या करना है। पुलिस तंत्र और इंटेलिजेंस एजेंसी के साझा प्रयास से ड्रोन गतिविधियां अभी लगभग न के बराबर हैं।
सीमा की सुरक्षा के लिए तकनीक का प्रयोग बाॅर्डर गार्डिंग, सर्विलांस सिस्टम और एंटी ड्रोन के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा सामने आ रही नई समस्याओं से भी तकनीक के साथ निपटा जा रहा है। आए दिन नई तकनीक विकसित हो रही है।
काफी टीमें बाॅर्डर पर आकर इनका प्रदर्शन करती हैं और जो कामयाबी रहती हैं उनको बीएसएफ में शामिल कर लिया जाता है। बीएसएफ के लिए एक ही चुनौती है कि सीमा पार से किसी भी कार्रवाई को इधर नहीं होने देना है।
सीमा पार कितने भी लांचिंग पैड एक्टिव हों बीएसएफ को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमारा काम सीमाओं की सुरक्षा करना है और किसी को बाॅर्डर को पार नहीं करने देना है।