{"_id":"648ccd8e8b757842e9038247","slug":"iftekhar-played-59-and-shubham-played-a-brilliant-inning-of-43-runs-jammu-news-c-10-jam1008-141541-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: इफ्तेखार ने 59 और शुभम ने खेली 43 रन की शानदार पारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: इफ्तेखार ने 59 और शुभम ने खेली 43 रन की शानदार पारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(फोटो)
- ऊर्दू और लाइफ लांग लर्निंग विभाग सेमीफाइनल में
- जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को खेले गए दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले
- सेमीफाइनल में आज ऊर्दू विभाग की लाइफ लांग लर्निंग से और लॉ स्कूल का शारीरिक शिक्षा विभाग से होगा मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू।
ऊर्दू विभाग और लाइफ लांग लर्निंग विभाग ने अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। लाइफ लांग लर्निंग विभाग ने इतिहास विभाग को पांच विकेट से हराया। ऊर्दू विभाग ने एसएचटीएम विभाग को 6 विकट से पराजित किया।
जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला लाइफ लांग लर्निंग विभाग और इतिहास विभाग के बीच खेला गया। लाइफ लांग लर्निंग विभाग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इतिहास विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 153 रन बनाए, जिसमें 21 अतिरिक्त रन भी शामिल थे। इतिहास विभाग की ओर से साजिद वानी ने 86 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। साजिद ने अपनी इस पारी में 48 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्के जड़े। अरविंद ने 18 और अभिषेक ने 12 रनों का योगदान दिया। लाइफ लांग लर्निंग विभाग के लिए इफ्तेखार ने दो, जबकि शुभम बरवाल और परवेज ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में जीत के लिए 154 रनों का पीछा करने उतरी लाइफ लांग लर्निंग विभाग ने मोहम्मद इफ्तेखार के 59 और शुभम बरवाल के 43 रन की पारी की बदौलत 14.4 ओवर में ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इफ्तेखार ने पारी में 8 चौके और एक छक्का जड़ा। शुभम ने पारी में 8 चौके लगाए। मारूफ ने 11 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रनों की पारी खेली। इतिहास विभाग के लिए कमल ने दो और अरविंद ने एक विकेट लिए। इतिहास विभाग के गेंदबाजों ने 22 अतिरिक्त रन दिए, जो उनकी हार की एक मुख्य वजह रही।
प्रतियोगिता का अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला ऊर्दू विभाग और एसएचटीएम विभाग के बीच खेला गया। मैच में एसएचटीएम विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अनिरूद्ध ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने अपनी 60 रनों की अर्धशतकीय पारी में सात चौके और एक छक्का जड़ा। इस कारण एसएचटीएम विभाग की टीम निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 106 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर पाई। ऊर्दू के लिए मुकीत, संजय, नवाज और प्रताप को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
जीत के लिए 107 रनों का पीछा करने उतरी ऊर्दू विभाग ने मुकुट की शानदार 42 रनों की तेज-तर्रार पारी की बदौलत लक्ष्य को 12.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। मुकुट ने पारी में 16 गेंदों का सामना किया और 5 चौके और दो छक्के जड़े। एसएचटीएम के लिए वतन ने दो और अश्मित ने एक विकेट लिया। इस मुकाबले में छह विकेट की जीत के साथ ही ऊर्दू विभाग सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली आखिरी टीम बनी।
आज के सेमीफाइनल मुकाबले
जम्मू-विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान पर पहला सेमीफाइनल मुकाबला ऊर्दू विभाग और लाइफ लांग लर्निंग विभाग के बीच सुबह सात बजे से खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच शारीरिक शिक्षा विभाग और लॉ स्कूल के बीच दोपहर में खेला जाएगा।