{"_id":"c2ba58fdc13b3cbb0513e2fff26e67b8","slug":"if-you-want-change-then-vote-for-pdp-said-mufti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए पीडीपी को दें वोट: मुफ्ती सईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए पीडीपी को दें वोट: मुफ्ती सईद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि राज्य में बदलाव और विकास के लिए पीडीपी को वोट दें। यहां के पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इलाके में विकास नाम की कोई चीज नहीं है। लोगों को बिजली-पानी और सड़क के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यदि पीडीपी सत्ता में आती है तो नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी और उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। वह बुधवार को नौशेरा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह जनता ने राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव किया, वैसा ही बदलाव जम्मू-कश्मीर में भी होना चाहिए।
विज्ञापन
पीडीपी को सत्ता में लाने की अपील करते हुए कहा कि उनकी पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेगी। सईद ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी हर वक्त लोगों के सुख-दुख में शामिल होते रहते हैं। लोगों की मदद करना ही अपना कर्तव्य समझते हैं।
विज्ञापन
अत: ऐसे प्रत्याशी को जिता कर क्षेत्र का विकास कराएं। उन्होंने दावा किया कि अगली सरकार पीडीपी की ही बनेगी और सुरेंद्र चौधरी मंत्री बनेंगे। यदि यहां की जनता विकास के लिए मंत्री चाहती है तो वह चौधरी को कामयाब करे। सभा को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर सुरेंद्र चौधरी, मुजफ्फर बेग, मियां जावेद, मोहम्मद बशीर बट, अजित सिंह, अरुण शर्मा, रोहित कोहली, बिंदू चौधरी आदि मौजूद रहे।