फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   if given chance bjp will form government in delhi

भाजपा खरीद-फरोख्त की राजनीति नहीं करती: राजनाथ

Sun, 07 Sep 2014 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 07 Sep 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
if given chance bjp will form government in delhi

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि दित्ली विधानसभा में भाजपा सबसे पार्टी है। इस नाते उसे सरकार बनाने का न्योता मिलता है तो पार्टी इस पर विचार करेगी। भाजपा खरीद-फरोख्त की राजनीति में विश्वास नहीं करती है। सरकार बनाने के लिए किसी जोड़तोड़ नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


अब यह दिल्ली के लेफ्टिनेंट गर्वनर पर निर्भर है कि वह इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। भाजपा कभी नहीं चाहेगी कि खरीद फरोख्त से कोई सरकार बने। गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट गर्वनर नजीब जंग ने दिल्ली में सरकार बनाने के संबंध राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को राजनीतिक स्थिति पर रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन


राज्यों से टकराव नहीं चाहता केंद्र
पाकिस्तान सरकार से वार्ता रद किए जाने के बाद जम्मू कश्मीर विधान परिषद द्वारा वार्ता शुरू करने के प्रस्ताव पारित किए जाने से संबंधी सवाल पर राजनाथ ने कहा कि हम किसी भी राज्य सरकार से टकराव नहीं चाहते। केंद्र सरकार चाहती है कि राज्यों की सरकारें और मजबूत हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छे रिश्ते चाहते हैं पर विकल्प खुले

राजनाथ ने कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों से अच्छे रिश्ते कायम करने पर प्रतिबद्ध है। हम सभी पड़ोसियों से शांति और अच्छे रिश्ते के हक में हैं। चीन द्वारा भारतीय सीमा का अतिक्रमण और पाकिस्तान द्वारा लगातार सीजफायर का उल्लंघन किए जाने के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हम बातचीत से समस्या का समाधान चाहते हैं। लेकिन इससे समस्याएं नहीं सुलझती हैं तो अन्य विकल्प भी खुले हैं। हम बाहरी खतरों के प्रति भी सावधान हैं। हम सतर्क हैं और चौकसी बरती जा रही है।


कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए कदम
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए जमीन मुहैया कराने के बारे में केंद्र ने रियासत सरकार को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने इस बाबत प्रस्ताव भेजा था, उसे मंजूर किया गया है। बजट में पुनर्वास के लिए 500 करोड़ का प्रावधान है लेकिन इसके लिए और राशि की जरूरत हुई तो उसे पूरा किया जाएगा। कश्मीरी पंडितों के मन से डर निकालना होगा, तभी उनकी घाटी में वापसी आसान होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed