फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IED found in Rajouri Dassal bomb disposal squad defused it

Rajouri IED Recovered: राजोरी के दस्सल में IED बरामद, बम निरोधक दस्ते ने की निष्क्रिय

Mon, 23 Jan 2023 01:00 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 23 Jan 2023 01:00 AM IST
सार

शहर से पांच किलोमीटर दूर दस्सल इलाके में यह आईईडी मिली है। इसका वजन लगभग एक किलो बताया जा रहा है। बम निरोधक दस्ते ने रात करीब 11:00 बजे चिंगस इलाके में इसे निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन
IED found in Rajouri Dassal bomb disposal squad defused it
सुरक्षाबल। - फोटो : फाइल

विस्तार

राजोरी शहर में रविवार की शाम एक और इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद की गई है। इस बार शहर से पांच किलोमीटर दूर दस्सल इलाके में यह आईईडी मिली है। इसका वजन लगभग एक किलो बताया जा रहा है। बम निरोधक दस्ते ने रात करीब 11:00 बजे चिंगस इलाके में इसे निष्क्रिय कर दिया। इस महीने में राजोरी जिले में आईईडी मिलने की यह चौथी वारदात है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने सूचना दी कि राजोरी के दस्सल इलाके में कहीं आईईडी रखी है, जिसे पुलिस की टीम ने रविवार रात करीब 8:30 बरामद कर लिया और उसे राजोरी-जम्मू हाईवे स्थित चिंगस इलाके में सुनसान स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया। इसके अलावा कुछ दिन पहले खेवरा से मिली आईईडी को भी पुलिस ने रविवार रात को ही चिंगस इलाके में निष्क्रिय कर दिया। एसएसपी ने दोनों आईईडी को निष्क्रिय करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


इससे पहले शाम को ही राजोरी-बुद्धल सड़क मार्ग स्थित कोटरंका के जगलानू इलाके में एक आईईडी मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में यह अफवाह निकली। पुलिस ने बताया कि कोटरंका पुलिस स्टेशन के पास एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद की गई। उसके आईईडी होने का संदेह था, लेकिन वह ऐसी डिवाइस निकली जिससे तेज रोशनी निकल रही थी। एक बार फिर आईईडी मिलने की प्राथमिक सूचना से हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed