फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IED blast took place while a security forces vehicle was moving in Arihal, Pulwama.

पुलवामा पार्ट 2 की फिराक में थे आतंकी, 19 सैन्यकर्मी घायल, दो जवान शहीद

Tue, 18 Jun 2019 01:08 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: देव कश्यप Updated Tue, 18 Jun 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
IED blast took place while a security forces vehicle was moving in Arihal, Pulwama.
पुलवामा में हुए आईईडी ब्लास्ट में क्षतिग्रस्त सेना का वाहन - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी में आतंकियों ने पुलवामा को फिर दोहराने की कोशिश की। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने सोमवार को आईईडी लगी कार से सेना के पेट्रोलिंग वाहन को उड़ाने की कोशिश की। इसमें वाहन का अगला केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


इस घटना में वाहन का चालक सोमवार को शहीद हो गया। वहीं मंगलवार को इलाज के दौरान अस्पताल में एक और जवान शहीद हो गया। इस हमले में शहीदों की संख्या अब दो हो गई है। वाहन में सवार 19 जवान भी घायल हो गए हैं। दो नागरिक भी घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद आस-पास के इलाकों में आतंकियों को तलाशने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया। यह हमला पाकिस्तान की ओर से आईईडी वाहन से हमले के इनपुट दिए जाने के एक दिन बाद ही सोमवार को हुआ। इनपुट में दक्षिणी कश्मीर में संभावित हमले का खतरा बताया गया था।
विज्ञापन


आरिहाल-पुलवामा रोड पर जिले के आरिहाल इलाके में सोमवार शाम को आतंकियों ने आईईडी लगी गाड़ी को उस वक्त ट्रिगर किया जब पास से सेना का पेट्रोलिंग वाहन गुजर रहा था। सूत्रों की मानें तो विस्फोट के तुरंत बाद पास ही में छिपे आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसका जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना के जवानों की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई ने आतंकियों को मौके से भागने पर मजबूर कर दिया। सूत्रों के अनुसार हमले में वाहन में सवार 20 जवान और पास में खेतों में काम कर रहे नागरिक अब्दुल अहमद समेत दो घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल जवानों को तुरंत सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया। यहां वाहन के चालक सिपाही बादल सिंह ने दम तोड़ दिया। केबिन में सवार दो अन्य जवानों की हालत गंभीर है। हालांकि, सेना की ओर से इस संबंध में अभी कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। सेना के प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आईईडी लगी गाड़ी से सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स के पेट्रोल वाहन को निशाना बनाने की कोशिश की गई। हालांकि, यह प्रयास विफल रहा। कुछ को मामूली चोटें पहुंची हैं। बाकी सभी जवान सुरक्षित हैं। वाहन बुलेट तथा बारूदी सुरंग प्रूफ था, इस वजह से कम नुकसान हुआ।

घटना के तुरंत बाद मौके पर अतिरिक्त बल पहुंचा और उनके द्वारा आस-पास के इलाकों में आतंकियों को तलाशने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि मौके से सैंपल ले लिए गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलवामा हमले वाले स्थान से 27 किमी की दूरी पर दूसरी घटना
यह घटनास्थल 14 फरवरी को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पुलवामा जिले के लेथपोरा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए कार बम आत्मघाती हमले वाले स्थान से 27 किलोमीटर दूर है। लेथपोरा के पास हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

हमले के इनपुट के बाद से था अलर्ट
पाकिस्तान की ओर से आईईडी वाहन से हमले के इनपुट दिए जाने के बाद से पूरे राज्य में अलर्ट है। घाटी में सैन्य प्रतिष्ठानों, महत्वपूर्ण स्थानों तथा हाईवे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासकर सुरक्षा बलों की कॉनवॉय के गुजरने के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पाकिस्तान ने दक्षिणी कश्मीर में संभावित हमले का खतरा बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed