{"_id":"604223008ebc3e8ccd2e2758","slug":"ied-blast-in-dangerpora-area-of-south-kashmir-no-loss-of-life-or-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में आतंकियों ने किया आईईडी विस्फोट, सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर चलाया तलाशी अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में आतंकियों ने किया आईईडी विस्फोट, सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर चलाया तलाशी अभियान
Fri, 05 Mar 2021 08:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 05 Mar 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
IED BLAST
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी विस्फोट किया। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
पुलवामा के डांगरपोरा इलाके में आतंकियों ने शुक्रवार को एक आईईडी विस्फोट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की। लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आईईडी वुमेन कॉलेज से कुछ दूरी पर प्लांट की गई थी। यहां से थोड़ी ही दूरी पर सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस का जॉइंट नाका लगता है। आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि यह कम क्षमता का आईईडी विस्फोट था, जिसे आतंकियों ने ट्रिगर किया।
उन्होंने बताया कि आईईडी एक दुकान के बाहर प्लांट की गई थी। इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। जिस दुकान के बाहर आईईडी विस्फोट हुआ, उस दुकान का शटर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया गया। बाद में सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों को घेरे में लेकर साझा तलाशी अभियान चलाया।