{"_id":"5c7a3b9bbdec224be317fdbd","slug":"ied-blast-damages-road-in-tral-pulwama-at-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में आतंकियों ने किया IED ब्लास्ट, सैनिकों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में आतंकियों ने किया IED ब्लास्ट, सैनिकों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम
Sat, 02 Mar 2019 01:45 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:45 PM IST
सार
- पेट्रोलिंग पार्टी को आईईडी से उड़ाने की साजिश नाकाम
- शोपियां में सेना के कैंप पर आतंकियों ने किया हमला
विज्ञापन
आईईडी ब्लास्ट के बाद सड़क पर हुआ गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग पार्टी को आईईडी विस्फोट से उड़ाने की साजिश शनिवार सुबह नाकाम हो गई। शाम को शोपियां में सेना के कैंप पर आतंकियों ने हमला किया। हालांकि, दोनों ही घटनाओं में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
आतंकियों ने त्राल के अमलार इलाके में मुख्य सड़क पर आईईडी लगाया था। सूत्रों का कहना है कि समय से पहले ही करीब तीन बजे इसमें विस्फोट हो गया। इससे सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया। हालांकि, उस समय सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। विस्फोट में तीन रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके की आवाज करीब पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। अचानक हुए विस्फोट से लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
उधर, शोपियां जिले के दचू नागबल इलाके में शनिवार शाम आतंकवादियों ने 44 आरआर के एक सैन्य शिविर पर हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार आतंकियों ने यूबीजीएल दागा। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इलाके में लगभग 10 मिनट तक भारी गोलाबारी सुनी।
विज्ञापन
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, एसएसपी संदीप चौधरी ने ट्वीट किया कि 44 आरआर के देचू कैंप में अलर्ट संतरी ने संदिग्ध हलचल देखने पर हवा में गोलियां चलाई। किसी भी हमले से इनकार किया।