फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ias saugat biswas to become union territory ladakh Chief Secretary as per sources

लद्दाख: पहले डिवकॉम सौगत हो सकते हैं मुख्य सचिव, यूटी बनने पर प्रशासनिक पद पर तैनाती की अटकलें

Tue, 29 Oct 2019 09:51 AM IST
Pranjal Dixit ओमपाल संब्याल, जम्मू
ओमपाल संब्याल, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 29 Oct 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
ias saugat biswas to become union territory ladakh Chief Secretary as per sources
डिवकॉम सौगत बिस्वास - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर से अलग होकर लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने पर प्रशासनिक मुखिया पद को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। वर्तमान में लद्दाख जम्मू-कश्मीर का हिस्सा है जिसे इसी साल के शुरुआत में अलग डिवीजन का दर्जा दिया गया था।
विज्ञापन


प्रशासनिक और राजस्व डिवीजन बनने पर फरवरी 2019 को 2006 बैच के आईएएस अफसर सौगत बिस्वास को लद्दाख का पहला डिवकॉम (डिवीजनल कमिशनर) तैनात किया गया। 

31 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन एक्ट को लागू किया जा रहा है। इससे लद्दाख को अधिकृत रूप से केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिल जाएगा। इसके लिए बाकायदा लेफ्टिनेंट गवर्नर का नाम भी घोषित हो चुका है। ऐसे में लद्दाख डिवीजन का वजूद खत्म होते ही डिवकॉम का पद भी स्वत: खत्म हो सकता है। 
विज्ञापन

लद्दाख आटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरमैन ग्याल पी वांग्याल के अनुसार, लद्दाख के यूटी बनने पर डिवकॉम पद का पदनाम बदलना स्वाभाविक है। इस पर किसकी नियुक्ति होती है, इसे लेकर केवल अटकलें ही चल रही हैं। 

उधर, लद्दाख के डिवकॉम सौगत बिस्वास ने अमर उजाला द्वारा पूछे जाने पर कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की तमाम व्यवस्थाएं 31 अक्तूबर तक सुनिश्चित करने के प्रयास चल रहे हैं। लेकिन डिवकॉम पद के पदनाम में बदलाव को लेकर उनके पास कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed