{"_id":"d094de02d171fa55a33f3d44276c969b","slug":"ias-officers-transfers-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में कई अफसरों के तबादले हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में कई अफसरों के तबादले हुए
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
चंद दिनों पहले निजाम में भारी फेरबदल करने के बाद सरकार ने कुछ अन्य अफसरों के तबादले बुधवार को किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त सचिव खालिद मजीद ने जारी आदेश में कहा कि पोस्टिंग का इंतजार कर रहे निजी सचिव मोहम्मद अकबर भट को परिवहन विभाग का निजी सचिव बनाया है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव के पर्सनल सेक्शन में तैनात निजी सचिव मोहम्मद अरशद खान को आवास व शहरी विकास विभाग का सचिव बनाया गया है।
सीएपीडी विभाग के प्रशासनिक सचिव के पर्सनल सेक्शन में निजी सचिव के तौर पर तैनात रछपाल सिंह को जीएडी भेजा गया है।
आवास व शहरी विकास विभाग के सचिव के पर्सनल सेक्शन में निजी सचिव के तौर पर नियुक्त मोहम्मद समीद वानी को सीएपीडी विभाग का सचिव बनाया गया है।