{"_id":"63e386bd6c2a1d95d00cda54","slug":"husband-and-wife-including-three-children-died-in-a-rented-house-in-kupwara-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: कुपवाड़ा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध हालात में मौत, UP के बिजनौर के रहने वाले थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कुपवाड़ा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध हालात में मौत, UP के बिजनौर के रहने वाले थे सभी
Thu, 09 Feb 2023 12:25 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:25 AM IST
सार
कुपवाड़ा में माजिद अंसारी के परिवार के पांच सदस्यों की कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। परिवार उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि माजिद कुपवाड़ा में सैलून की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में दम घुटने से पांच की मौत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के क्रालपोरा में रहने वाले एक गैर स्थानीय परिवार के पांच सदस्यों की मंगलवार रात को कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी माजिद अंसारी अपने परिवार के साथ क्रालपोरा में एक किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
परिवार के सभी पांच सदस्य सुबह बेहोशी की हालत में पाए गए। आस-पड़ोस के लोगों ने उन्हें जब अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्या में मामला दम घुटने का सामने आ रहा है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान माजिद अंसारी (35), उसकी पत्नी सोहाना खातून (30), बेटा फैजान अंसारी (4), अबू जर (3) और एक नवजात शिशु के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ब्लॉक मेडिकल अफसर (बीएमओ) क्रालपोरा ने परिवार के सदस्यों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि यह दम घुटने का संभावित मामला हो सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना उनके घर बिजनौर दे दी है।
विज्ञापन