फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hundred workers put together in RSpura school, risk of corona infection

आरएसपुरा के स्कूल में एक साथ रखे सौ मजदूर, कोरोना संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
Hundred workers put together in RSpura school, risk of corona infection
आरएसपुरा। लॉकडाउन में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूर करीब एक सप्ताह से आरएस पुरा के एक स्कूल में गृह राज्य भेजे जाने के इंतजार में बैठे हैं। प्रशासन की ओर से इन मजदूरों को छत्तीसगढ़ भेजने के लिए सात दिन पहले बुलाया गया, लेकिन ले जाने की व्यवस्था न होने पर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में ठहराया गया। इन लोगों का आरोप है कि इन्हें खुद से ही खाना बनाना पड़ता है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में राशन नहीं मिल रहा है। इससे खाने की काफी दिक्कत हो रही है। साथ ही सौ लोगों को एक ही स्कूल में ठहराया गया, सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। वे कोरोना संक्रमण के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

इन लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने व्यवस्था नहीं की तो उन्हें क्यों बुलाया गया। प्रशासन ने सभी मजदूरों को उनके राज्य भेजने के लिए कटड़ा तक बस से भेजने का प्रबंध करने के लिए कहा था। सौ प्रवासी मजदूर सात दिन से एक कमरे में रहने को मजबूर हैं। इनका आरोप है कि उनमें न दूरी संभव है और न ही इनको रहने व खाने पीने की सुविधा है। इससे उनमें प्रशासन के खिलाफ रोष है। चेतावनी दी है कि अगर शनिवार तक उन्हें नहीं भेजा गया तो वे अपने घर के लिए पैदल ही कूच कर देंगे। मजदूर बाला राम, ऋषि पाल, गणेश कश्यप, सोहन साहू, राजकुमार, मोंगरा भाई ने बताया कि प्रशासन कि ओर से उन सभी लोगों को 31 मई को आरएस पुरा के बस स्टैंड में पहुंचने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

------
यह मजदूर सभी निशुल्क ट्रेन में जाने वाले हैं। अभी कोई ट्रेन नहीं जा रही है। ऐसे में जब तक ट्रेन उपलब्ध नहीं होती है इनको यहां रखा गया है। इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। ट्रेन उपलब्ध होने पर इन्हें रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राम लाल शर्मा, एसडीएम, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed