फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   How will BDC elections be fair between restrictions in Jammu Kashmir said Congress

जम्मू-कश्मीरः पाबंदियों में कैसे निष्पक्ष होंगे बीडीसी चुनाव, पहले अनुकूल माहौल बनाए सरकार- कांग्रेस

Sun, 29 Sep 2019 04:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 29 Sep 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
How will BDC elections be fair between restrictions in Jammu Kashmir said Congress
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

प्रदेश कांग्रेस ने बीडीसी चुनाव के लिए अनुकूल माहौल बनाने की मांग की है। शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक का आयोजन कर राज्य में मौजूदा राजनीतिक और सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चार अगस्त से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर पाबंदियां जारी हैं। पार्टी को कोई राजनीतिक गतिविधि करने की अनुमति नहीं दी जा रही। अन्य विपक्षी दलों पर भी पाबंदियां हैं। ऐसे में किस तरह से निष्पक्ष चुनाव हो सकते हैं।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर सहित अन्य नेताओं पर कोई राजनीतिक गतिविधि करने पर पाबंदियां लगाई गई हैं। जबकि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सभी तरह की राजनीति गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। सरकार सभी तरह के लोकतांत्रिक और संविधानिक नियमों का पालन नहीं कर रही है। जिससे साफ है कि भाजपा एकतरफा चुनाव करवाने की तैयारी में है। राज्य में मौजूदा राजनीतिक और सुरक्षा हालात में किस तरह से चुनाव में पारदर्शिता रहेगी, इस पर सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed