फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   how VDC will fight with terrorists

VDC के पास थ्री नॉट थ्री, आतंकियों के पास AK-47

Sun, 29 Mar 2015 12:20 AM IST
Updated Sun, 29 Mar 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
how VDC will fight with terrorists

आधुनिक हथियारों और तकनीक से ग्रामीण इलाकों में हमला बोलने वाले आतंकियों के खिलाफ लड़ना विलेज डिफेंस कमेटियों के लिए आसान नहीं। संवेदनशील इलाकों में आतंकी और अन्य तरह की आपराधिक घटनाओं पर नजर रखने और लड़ने के लिए वीडीसी का गठन किया गया था। लेकिन पिछले दो दशकों से पुराने हथियारों पर ही वीडीसी निर्भर हैं।

विज्ञापन


ऐसे में मौजूदा हालातों में वीडीसी सदस्यों के पास उपलब्ध हथियार आतंकियों से निपटने में कोसों दूर हैं। वर्ष 1996 में राज्यपाल शासन के दौरान इन कमेटियों का गठन किया गया था। वीडीसी सदस्यों को थ्री नट थ्री की गन दी गई है। जबकि आतंकी एके 47 और एके 56 सहित चाइनीज ग्रेनेड और चाइनीज पिस्तौलों के साथ हमले बोल रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में आतंकियों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले एक साल में सांबा, कठुआ और अरनिया में आतंकी हमले और इसमें स्थानीय लोगों की जान गई। इन इलाकों में हमला करने से पहले आतंकियों ने घुसपैठ करने का प्लान बनाया। यदि वीडीसी सदस्यों को भी आधुनिक हथियार होते तो वह इनसे लड़ सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई सालों से नहीं कोई प्रशिक्षण

how VDC will fight with terrorists

राज्य पुलिस के एआईजी प्रोविजन, एजाज ककरू ने माना कि वीडीसी सदस्यों को मजबूत करने की आवश्यकता है। यह बात सच है कि आतंकी हमलों के बढ़ते ऐसा होना जरूरी है। लेकिन अभी वीडीसी सदस्यों को मजबूत करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। अगले वित्तीय वर्ष में इसे लेकर कुछ किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार पिछले कई सालों से इन हथियारों का कमेटियों को प्रशिक्षण नहीं दिया गया। जम्मू संभाग में चार हजार से अधिक विलेज डिफेंस कमेटियां है। करीब चार साल पहले इनको आरएस पुरा के सुचेतगढ़ में प्रशिक्षण दिया गया था। इसके बाद अब तक कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया। वीडीसी सदस्यों को दी गई गन विवादों की जड़ भी बन रही है।

आपसी खुन्नस निकालने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। अभी कुछ महीने पहले ही राजोरी में वीडीसी सदस्य ने गन से अपने रिश्तेदार की हत्या कर दी थी। पुंछ में भी ऐसा मामला सामने आया। वीडीसी सदस्यों का अपनी गन का गलत इस्तेमाल करने के 197 मामले दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed