{"_id":"636b3d7023ca4335900e615d","slug":"how-to-crack-ssc-gd-constable-recruitment-exam-which-department-maximum-recruitments","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC GD: जानिए इस बार किस विभाग में होंगी सबसे ज्यादा भर्ती, सफल होने का क्या गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSC GD: जानिए इस बार किस विभाग में होंगी सबसे ज्यादा भर्ती, सफल होने का क्या गणित
Wed, 09 Nov 2022 11:11 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:11 AM IST
सार
SSC ने GD Constable भर्ती के लिए 24369 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। 30 नवम्बर तक यह आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। एसएससी जनवरी 2023 में इस परीक्षा का आयोजन कराएगा।
विज्ञापन
exam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशसेवा करने के इच्छुक युवा लंबे समय से कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी होने वाली जनरल ड्यूटी (GD) नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे। बीती 27 अक्तूबर को SSC ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा के लिए 30 नवम्बर तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष सबसे ज्यादा भर्तियां बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स(बीएसफ) के लिए की जा रहीं हैं। SSC GD के जरिए BSF की कुल 10,497 पोस्ट भरी जाएंगी। इसके बाद सबसे दूसरे नंबर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का नंबर आता है। सीआरपीएफ में 8,911 पोस्ट भरी जाएंगी। तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा भर्तियां एआर में की जाएंगी। एआर में 1697 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं इसके बाद क्रमशः आईटीबीपी के 1613, एसएसबी के 1284, एनसीबी के 164, एसएसएफ के 103, सीआईएसएफ के 100 पद भरे जाने हैं। एसएससी जीडी की इस परीक्षा के लिए कई लाख आवेदन आते हैं। इसलिए परीक्षा क्रैक कर पाना हरेक के बस की बात नहीं होती। अगर आप भी एसएससी जीडी भर्ती 2022 की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए जा रहे SSC GD Constable Batch : Join Now का हिस्सा जरूर बनें। यहां सफलता के अनुभवी फैकल्टी द्वारा परीक्षा में सफल होने के टिप्स एंड ट्रिक्स के साथ साथ बेहतर व पक्की तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
एसएससी जीडी भर्ती में सफलता का गणित क्या है
SSC GD में सामान्य कैटेगरी की कटऑफ 2018-19 में 80.63, ओबीसी कैटेगरी 79.24, एसटी कैटेगरी 74.34 और एससी कैटेगरी 72.74 फीसद तक रही है। वहीं 2021 की अनुमानित कटऑफ सामान्य कैटेरगी 75-78 फीसद, ईडब्ल्यूएस 70-75 फीसद, ओबीसी कैटेगरी 72-77 फीसद, एससी कैटेगरी 65-70 फीसद रखी जा सकती है। वहीं एसएससी जीडी के लिए 2022 में आयोजित होने वाली परीक्षा में सामान्य कैटेगरी के 70-75 फीसद, ओबीसी कैटेगरी के 65-70 फीसद और एससी कैटेगरी के 60-65 फीसद और एसटी के 55 से 60 फीसद रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसलिए जो उम्मीदवार इन कटऑफ से ऊपर की कटऑफ की तैयारी करेंगे तो उनका चयन निश्चित है।
इस बार परीक्षा में ये है नया
इस बार एसएससी जीडी परीक्षा में जो नई चीज है वो ये कि कोरोना महामारी के कारण जो छात्र ओवरएज हो गए भर्ती नहीं देख पाए। उन छात्रों को भी परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सकता है। एसएससी जीडी ने 18 से 23 वर्ष का जो आयु प्रतिबंध रखा है उसके ओवरएज प्रतिबंध में एक बार के लिए 3 वर्ष की छूट हर कैटेगरी को दी जाएगी। बशर्ते उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1997 के पहले न हुआ हो। वही उम्मीदवार इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों की तैयारी से आपको नौकरी नहीं मिल पाई। तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा यूपी लेखपाल, एसबीआई क्लर्क, एसबीआई पीओ, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, एसएससी व रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप अपने पसंद की परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। तो इसमें देर कैसी आज ही सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट या अपने फोन में SAFALTA APP डाउनलोड करके कोर्स से जुड़ें।