फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   housing facility for police personnels

पुलिस कर्मियों और अफसरों को मिलेगा घर

Tue, 07 Jul 2015 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 07 Jul 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
housing facility for police personnels

राज्य पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की 33वीं बोर्ड की बैठक मंगलवार को श्रीनगर पुलिस हेडक्वार्टर में हुई। इसमें कारपोरेशन की ओर निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। राज्य पुलिस महानिदेशक के राजिंदरा ने बैठक में कहा कि कारपोरेशन का राज्य में पुलिस ढांचे को मजबूत करने में अहम योगदान है। साथ ही राज्य सरकार के अन्य विभागों में भी कारपोरेशन बेहतर काम कर रही है।

विज्ञापन


राजिदंरा ने कहा कि राज्य पुलिस ने बड़े स्तर पर निर्माण कार्य शुरू किए हैं, ताकि जवानों और अधिकारियों की आवासीय एवं कार्य सुविधा को मजबूत किया जा सके। पिछले कुछ समय से राज्य के कई हिस्सों में बैरकें, वैकल्पिक आवासीय स्थल बनाए गए हैं। सभी जिलों में बड़े पैमाने पर इमारती ढांचा खड़ा किया गया है। कई प्रोजेक्ट निर्माणधीन हैं, जिनसे पुलिस कार्यालयों को इमारतें मिलेंगी। पुलिस के सभी लोगों के लिए आवासीय निर्माण होगा, जिसे चरणबद्ध तरीके से अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले कारपोरेशन के प्रबंधक निदेशक दिलबाग सिंह ने कारपोरेशन के प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी दी। कई मुद्दों पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया और कई मुद्दों को चर्चा के लिए अगली बोर्ड बैठक में शामिल किया गया। राजिंदरा ने निर्माण कार्यों को वक्त पर पूरा करने के निर्देश जारी किए। बैठक में कश्मीर के आईजीपी जेएम जिलानी, जम्मू के आईजी दानेश राणा, चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी कश्मीर सतीश राजदान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


493 एसपीओ बनाए कांस्टेबल, फालोअर
राज्य पुलिस के 493 एसपीओ को विभाग में कांस्टेबल/फालोअर बनाया गया है। मंगलवार को पुलिस हेडक्वार्टर श्रीनगर की ओर से इसका आदेश जारी किया गया। पुलिस महानिदेशक के राजिंदरा ने एसपीओ को मुबारकबाद दी है। राजिंदरा ने बताया कि इन एसपीओ को कांस्टेबल बनाने का निर्णय पुलिस स्थापना बोर्ड की ओर से अनुमति मिलने के बाद लिया गया है।


इन्होंने राज्य में बेहतरीन काम किया है। 205 एसपीओ प्रमोट कर कांस्टेबल बनाए गए हैं और 288 को फालोअर बनाया गया है। मेरिट के आधार पर खेल श्रेणी में 15 कांस्टेबल और 5 फालोअर बनाए गए। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस का एसपीओ अहम हिस्सा हैं। इनकी मदद से राज्य में शांति सद्भाव के बनाए रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed