फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Houses of nine terrorists destroyed in 48 hours in Kashmir

मिट्टी में मिले आतंकियों के घर: 48 घंटे में नौ दहशतगर्दों के मकान किए गए तबाह, अभी जारी रहेगा आतंक पर प्रहार

Sun, 27 Apr 2025 09:23 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 27 Apr 2025 09:23 PM IST
सार

अधिकारियों के अनुसार, बांदीपोरा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी जमील अहमद शेरगोजरी का घर ध्वस्त कर दिया गया। शेरगोजरी 2016 से सक्रिय आतंकवादी है। इसी तरह पुलवामा जिले में सक्रिय आतंकवादी आमिर नजीर का घर भी ढहा दिया गया है।

विज्ञापन
Houses of nine terrorists destroyed in 48 hours in Kashmir
बांदीपोरा में ध्वस्त आतंकी जमील का घर - फोटो : ANI

विस्तार

पहलगाम हमले के बाद आतंकवादी तंत्र पर सुरक्षाबलों का कड़ा प्रहार जारी है। दो और आतंकियों के घर मिट्टी में मिला दिए गए। वीरवार रात से लेकर अब तक नौ आतंकवादियों के घर मिट्टी में मिल चुके हैं।

विज्ञापन

रविवार को दो और आतंकियों के घर मिट्टी में
अधिकारियों के अनुसार, बांदीपोरा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी जमील अहमद शेरगोजरी का घर ध्वस्त कर दिया गया। शेरगोजरी 2016 से सक्रिय आतंकवादी है। इसी तरह पुलवामा जिले में सक्रिय आतंकवादी आमिर नजीर का घर भी ढहा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिया जा रहा सख्त संदेश
इससे पहले आतंकी एहसान-उल-हक शेख, लश्कर-ए-ताइबा के सक्रिय शीर्ष कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे, जाकिर अहमद गनी, अदनान शफी, आतंकी फारूक तीड़वा, आदिल हुसैन ठोकर और आसिफ शेख का घर जमींदोज किया जा चुका है। इस तरह से घर ढहाकर आतंकियों, उनके मददगारों और उनके शरणदाताओं को एक सख्त संदेश दिया गया कि उनका हश्र बहुत बुरा होने वाला है।

विज्ञापन

पूरी कश्मीर घाटी में 63 आतंकी ठिकानों पर छापेमारी
हमले के बाद से पूरी कश्मीर घाटी में 63 आतंकी ठिकानों पर छापे मारे गए और 1,500 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। अकेले अनंतनाग से ही करीब 175 संदिग्ध पकड़े हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीनगर समेत कई अन्य जगहों पर भी आतंकियों व उनके समर्थकों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारकर संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकियों की सूची जारी की गई है। ये आतंकी पाकिस्तानी दहशतगर्दों को रसद व जमीनी सहायता के अलावा सुरक्षित पनाह भी मुहैया कराते हैं। इनमें तीन हिजबुल मुजाहिदीन, आठ लश्कर और तीन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं।

इन सब का घर जमींदोज
अधिकारियों ने बताया, शुक्रवार रात पुलवामा, शोपियां व कुलगाम में आतंकियों के घर ध्वस्त किए गए। पुलवामा के मुरान में अहसान उल हक शेख का घर ढहाया गया। 2018 में पाकिस्तान में प्रशिक्षण लेने वाले अहसान ने हाल में घुसपैठ की थी। शोपियां के छोटीपोरा में लश्कर के शीर्ष कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे का घर ध्वस्त किया गया। तीन-चार वर्षों से सक्रिय कुट्टे कई वारदातों में शामिल रहा है। कुलगाम के मतलहामा में जाकिर अहमद गनी का घर भी गिरा दिया गया। गनी 2023 से सक्रिय है। दक्षिण कश्मीर के कलरूस स्थित लश्कर आतंकी फारूक तीड़वा का घर ध्वस्त कर दिया गया। शोपियां के वांदिना जैनापोरा में आतंकी अदनान शफी का घर भी ढहाया गया। एक साल से सक्रिय शफी ने एक गैर स्थानीय श्रमिक की हत्या की थी। इससे पहले, हमले के मुख्य संदिग्ध सहित दो आतंकियों आदिल ठोकर व आसिफ शेख के घर तलाशी के दौरान विस्फोटक फटने से नष्ट हो गए थे। 

सुराग हासिल करने की कोशिश 
सुरक्षाबलों ने घाटी में मौजूद आतंकियों व उनके समर्थकों की व्यापक तलाश और धरपकड़ शुरू की है। हिरासत में लिए संदिग्ध आतंकी संगठनों से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओडब्ल्यूजी) व उनके मददगार हैं। इनमें से अधिकतर दक्षिण कश्मीर के चार जिलों से हैं। सुरक्षा एजेंसियां इनसे आतंकियों के ठिकानों का  पता हासिल करने की कोशिश में जुटी हैं। 

सुरक्षाबलों ने शनिवार को श्रीनगर में भी एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापे मारे। अनंतनाग में भी सुरक्षाबल सख्त तलाशी अभियान चला रहे हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए पूरे जिले में मोबाइल वाहन जांच चौकियां बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed