फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hosts jammu kashmir of 48th Junior National Volleyball Championship hit a hat trick of victories

नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप: मेजबान J&K ने लगाई जीत की हैट्रिक, गत चैंपियन तमिलनाडु को दी मात

Thu, 17 Nov 2022 05:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 17 Nov 2022 05:38 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने बीते साल की चैंपियन रही तमिलनाडु की टीम को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। जम्मू-कश्मीर के कप्तान मन्नत चौधरी के नेतृत्व में टीम ने तमिलनाडु को 3-0 से सीधे सेट में मात दी।

विज्ञापन
Hosts jammu kashmir of 48th Junior National Volleyball Championship hit a hat trick of victories
Jammu Kashmir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमए स्टेडियम में खेली जा रही 48वीं जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप के ब्वॉयज वर्ग में मेजबान जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने बीते साल की चैंपियन रही तमिलनाडु की टीम को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। जम्मू-कश्मीर के कप्तान मन्नत चौधरी के नेतृत्व में टीम ने तमिलनाडु को 3-0 से सीधे सेट में मात दी। वहीं, लड़कियों में जम्मू-कश्मीर की टीम को असम से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात फ्लड लाइट की रोशनी में हुए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने तमिलनाडु को खेल के हर क्षेत्र में परास्त किया। टीम ने पहला सेट 25-23, दसूरा 25-22 और तीसरा 25-22 से जीता। कप्तान मन्नत के साथ हारुन और मुशरफ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। ब्वॉयज वर्ग में यह जम्मू-कश्मीर की लगातार तीसरी जीत है। 
विज्ञापन


इससे पहले जम्मू-कश्मीर की टीम ने हिमाचल प्रदेश और पुडुचेरी को हराया। खबर लिखे जाने तक चैंपियनशिप के तीसरे दिन 25 मुकाबले खेले गए थे। तीसरे दिन पंजाब और कर्नाटक के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इसमें पंजाब ने 3-2 से जीत हासिल की। मैच के पहले सेट में पंजाब को 18-25 से हार मिली। इसके बाद वापसी करते हुए दूसरा सेट 25-13 और तीसरा 25-10 से जीता। चौथा सेट पंजाब 16-25 से हारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगला सेट पंजाब ने 15-10 से जीत लिया। बॉयज वर्ग में राजस्थान ने असम को 3-0, गुजरात ने बिहार को 3-0, झारखंड ने एमपी को 3-0, हरियाणा ने आंध्रप्रदेश को 3-1, यूपी ने छत्तीसगढ़ को 3-0, केरला ने पश्चिम बंगाल को 3-0, हिमाचल ने ओडिशा को 3-1, दिल्ली ने चंडीगढ़ को 3-0 और गुजरात ने असम को 3-0 से हराया। गर्ल्स वर्ग में 13 मुकाबले खेले गए।

स्टेट लीग वॉलीबाल चैंपियनशिप से निखरेंगी प्रतिभाएं
 
इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के बाद विभिन्न खेलों में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेलों में लीग चैंपियनशिप शुरू हुई हैं। इससे इन खेलों के प्रति युवाओं का रुझान भी बढ़ा है और नई प्रतिभाएं भी सामने आई हैं। अब वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया भी इंडिया वॉलीबाल लीग (आईवीएल) शुरू करने जा रहा है। ऐसे में राज्य वॉलीबाल एसोसिएशन को भी राज्य स्तर पर लीग चैंपियनशिप शुरू करनी होगी। इससे इस खेल में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा साथ ही नई खेल प्रतिभाएं सामने आएंगी। यह बात भारतीय वॉलीबाल टीम के कोच डॉ. बीर सिंह ने कही।

जम्मू में जारी 48वीं जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में हर खिलाड़ी के प्रदर्शन पर डॉ. बीर सिंह की कड़ी नजर है। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय टीम के कोचिंग कैंप के लिए होगा। जम्मू-कश्मीर में खेल सुविधा बढ़ी है, लेकिन और विस्तार की जरूरत है। यहां के खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता काफी अच्छी है। राज्य खेल संघों को खेल विभाग के साथ मिलकर लीग करवाने जैसा काम करना होगा। कैंप के साथ राष्ट्रीय टीम में जम्मू-कश्मीर से खिलाड़ी अपना स्थान बना रहे हैं। मन्नत चौधरी, कार्तिक शर्मा, सकलेन तारिक जैसे खिलाड़ी इसका उदाहरण हैं। वॉलीबाल खेल में कद, कूदने की क्षमता और शारीरिक फुर्ती का बड़ा महत्व होता है। जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों में ये सभी प्रतिभा है, बस उन्हें निखारने की जरूरत है।

 उत्तर प्रदेश की टीम ने अभी तक खेले 7 में से 6 मुकाबले जीते

48वीं वॉलीबाल चैंपियनशिप में अभी तक उत्तर प्रदेश की टीम का दबदबा देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश की टीम ने ब्वायज और गर्ल्स वर्ग में कुल सात मुकाबले खेले हैं। बॉयज वर्ग में तीन और गर्ल्स वर्ग में चार मुकाबले खेले गए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश ने ब्वायज वर्ग में सभी तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है। टीम ने केरला, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ को हराया। वहीं गर्ल्स वर्ग में खेले गए चार मुकाबलों में से तीन में जीत मिली है। टीम ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और केरला को शिकस्त दी, जबकि उसे हरियाणा से हार मिली है। 

उत्तर प्रदेश की पुरुष वर्ग की टीम में सेंटर ब्लॉकर अब्बास लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार जम्मू-कश्मीर में खेलने आए हैं। अभी तक का सफर काफी अच्छा रहा है। टीम के सभी खिलाड़ी एकजुट होकर खेल रहे हैं। अंडर-18 एशियन टीम का हिस्सा रहे गोरखपुर निवासी अतुल सिंह टीम में अटेकर की भूमिका में हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने अब तक व्यवस्थित रूप से खेला है और उम्मीद है हमारा आगे का सफर भी अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि अंडर-18 एशियन टीम में जो कुछ सीखा, उसे टीम की जीत के लिए इस्तेमाल करता हूं। टीम में ब्लॉकर की भूमिका निभाने वाले कुश सिंह ने कहा कि हरियाणा, केरला की टीम काफी मजूबत है, लेकिन अभी तक का हमारा सफर काफी अच्छा रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा। लखनऊ निवासी विकास यादव ने केरला और उत्तराखंड के खिलाफ हुए मुकाबले में टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। उन्होंने कहा कि टीम को जीत दिलाने के उद्देश्य से ही मैं कोर्ट में उतरता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed