{"_id":"09e24a51e70b47f64257124e127755cb","slug":"hospital-on-alert-after-pakistan-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक गोलाबारी के चलते अस्पताल में अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक गोलाबारी के चलते अस्पताल में अलर्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 16 Aug 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पार से लगातार सीजफायर के उल्लंघन को देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में पाक गोलाबारी की आशंका को देखते हुए चिकित्सा केंद्रों में रात्रि स्टाफ बढ़ाया गया है। एंबुलेंस के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
आपात स्थिति में निकटतम चिकित्सा केंद्र से एंबुलेंस और स्टाफ मुहैया करवाया जाएगा। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है। पाक गोलाबारी को देखते हुए सभी जिला स्तर के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
जिला जम्मू में आरएस पुरा, परगवाल, अरनिया आदि सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। इसी तरह राजोरी, पुंछ और कठुआ बेल्ट में भी जिला अस्पताल प्रशासनों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिला जम्मू के सीमावर्ती इलाकों में पाक गोलाबारी या अन्य आपात स्थिति में स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू से अतिरिक्त एंबुलेंस सेवा मुहैया करवाई जाएंगी। इसमें 2-3 एंबुलेंस उपलब्ध रखी गई हैं।
संभाग के सभी दस जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को संबंधित खासकर सीमावर्ती चिकित्सा केंद्रों पर इमरजेंसी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है। इसके लिए चिकित्सा केंद्रों पर घायलों को चिकित्सा देने के लिए सभी जरूरी दवाइयां मुहैया करवाई गई हैं।
स्वास्थ्य निदेशालय से सारी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों के चिकित्सा केंद्रों में जरूरी स्टाफ को छुट्टी न देने के भी निर्देश दिए गए हैं। ऐसी आशंका है कि आने वाले दिनों में सीमा पार से गोलाबारी में इजाफा हो सकता है। इसके लिए अस्पतालों में सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।